16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: यात्रियों के लिए जरुरी खबर, इस दिन 6 घंटे तक बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट; सामने आई ये बड़ी वजह

मुंबई एयरपोर्ट को लेकर बेहद ही जरूरी खबर सामने आ रही है। देश के दूसरे सबसे बिजी एयरपोर्ट में शामिल मुंबई एयरपोर्ट पर अगले महीने 6 घंटे के लिए सभी उड़ानों को रोक दिया जाएगा। मानसून के बाद होने वाले सालाना मेंटेनेंस के लिए यह रोक लगाई जा रही है।

2 min read
Google source verification
airport.jpg

Airport

मुंबई एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। देश के दूसरे सबसे बिजी एयरपोर्ट को अगले महीने 6 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस का काम होने की चलते सभी उड़ानों को निलंबित रखा जाएगा। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के एक प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि रनवे - 14/32 और 9/27 को अगले महीने 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। यानी पूरे 6 घंटे उड़ानो का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगी। अडानी ग्रुप ने इस संबंध में जानकारी दी थी।

मुख्‍य रनवे 9/27 और दूसरे रनवे 14/32 से प्रतिदिन लगभग 800 उड़ाने संचालित की जाती हैं। इतनी बड़ी संख्‍या में फ्लाइट्स की आवाजाही के मामले में मुंबई एयरपोर्ट दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद दूसरे नंबर पर है। मुंबई एयरपोर्ट पर दो इंटरसेक्टिंग रनवे हैं। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: मुंब्रा स्टेशन पर बड़ा हादसा, अग्निवीर भर्ती के लिए जा रहा युवक आया ट्रेन की चपेट में; हुई मौत

बता दें कि प्रेस नोट में ये भी बताया गया है कि मानसून के बाद 18 अक्‍तूबर को रनवे की मरम्‍मत का काम चलने से सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक रनवे को बंद रखा जाएगा। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया है कि रनवे बंद होने के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पहले ही सभी उड़ानों को री-शिड्यूल किया जा चुका है। इससे मेंटेनेंस के दौरान उड़ानें प्रभावित होने के बावजूद यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद मुंबई एयरपोर्ट दूसरा सबसे बिजी एयरपोर्ट माना जाता है। मुंबई एयरपोर्ट को चलाने वाले जॉइंट वेंचर में अडानी ग्रुप की 74 प्रतिशत भागीदारी है। बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट जब अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करता है तो हर साल करीब 9 करोड़ यात्रियों की आवाजाही को मैनेज कर सकता है। कोरोना महामारी के बाद उड़ानों पर रोक लगने से इसमें भारी मात्रा में कमी दर्ज की गई थी। अब दोबारा यात्रियों की संख्‍या में बढ़ोतरी हो रही है। 17 सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर एक दिन में रिकॉर्ड 1,30,374 यात्री आए, जो कोरोना काल के बाद सबसे ज्‍यादा है।