9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: मराठी अभिनेत्री मनवा नाईक के साथ कैब ड्राइवर ने की बदसलूकी, जांच में जुटी पुलिस

महिलाओं के लिए सबसे सेफ माने जाने वाले शहर मुंबई में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में मुंबई से सटे ठाणे जिले में स्टूडेंट के साथ मोलेस्टेशन और अब उबर कैब में एक मराठी अभिनेत्री के साथ ड्राइवर द्वारा बदसलूकी का मामला। इस मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई का पूरा भरोसा दिया है।

2 min read
Google source verification
actress_manava_naik_and_cab_driver.jpg

Actress Manava Naik And Cab Driver

मराठी अभिनेत्री और निर्देशक मनवा नाइक (Manava Naik) ने एक कैब ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाया हैं। अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि कैब सेवा प्रदान करने वाली ‘उबर’ कंपनी के एक कैब ड्राइवर ने उनके साथ उस समय बदसलूकी की और धमकी दी जब वह टैक्सी से घर जा रही थीं। मराठी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं मनवा नाइक ने शनिवार शाम हुई इस घटना के बारे में अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है।

इस मामले में मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा कि मुंबई पुलिस ने इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है और आरोपी के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पोस्ट में नाइक ने बताया कि वह शनिवार रात करीब सवा आठ बजे घर जाने के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) से कैब बुक किया, लेकिन ड्राइवर लगातार फोन पर बात कर रहा था जिस पर उन्होंने आपत्ती जताई। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: छह महीने में बीयर की बिक्री बेतहाशा बढ़ी, राज्य सरकार की तिजोरी में जमा हुए 10 हजार करोड़

मनवा नाइक के मुताबिक, कैब ड्राइवर ने बीकेसी में रेड सिंग्नल को तोड़ दिया जिस पर एक यातायात पुलिसकर्मी ने गाड़ी को रोका और उसका फोटो ले लिया। उन्होंने कहा कि ड्राइवर और यातायात पुलिसकर्मी से बहस करने लगा तो उन्होंने पुलिसकर्मी से कहा कि वह गाड़ी को जाने दें क्योंकि उन्होंने (पुलिसकर्मी) उसकी फोटो खींच ली है। मनवा नाइक ने बताया कि इस पर कैब ड्राइवर गुस्सा हो गया और चिल्लाकर कहने लगा कि क्या वह उसकी तरफ से दंड के 500 रुपये भरेंगी और ऐसा न करने पर उसने गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी।

सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, मनवा नाइक ने कैब ड्राइवर से गाड़ी को थाने ले जाने को कहा, लेकिन उसने बीकेसी में एक सुनसान जगह पर गाड़ी रोक दी। मनवा नाइक ने कहा कि उन्होंने ‘उबर सेफ्टी हेल्पलाइन’ पर शिकायत की और जब कंपनी के अधिकारी से बातचीत चल रही थी, तब कैब ड्राइवर ने गाड़ी को तेज़ गति से चलाने लगा। नाइक ने कहा कि उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और किसी को फोन करने लगा। इसके बाद वह गाड़ी से ही मदद के लिए चिल्लाने लगीं तो एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों और एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने कैब को फौरन रुकवाया और उन्हें बचाया। इस मामले पर ‘उबर’ की तरफ से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।