वहीं एनसीबी द्वारा जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 120 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एनसीबी के अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस ड्रग्स को कहां ले जाया जाना था। दरअसल हाल के समय में मुंबई में अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में पुलिस की टीम ने ड्रग्स को बरामद किया है। इससे पहले डीआरआई ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 16 किलो हेरोइन को जब्त किया था।