17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: मुंबई से दिल्ली का सफर अब महज इतने घंटों में होगा पूरा, मिशन रफ्तार के तहत और स्पीड में दौड़ेंगी ट्रेनें

अब जल्द ही मुंबई से दिल्ली का सफर और कम हो जाएगा। मुंबई से दिल्ली तक चलने वाली ट्रेनों का समय 16 घंटों की बजाय 12 घंटों का हो जाएगा। बता दें कि वेस्टर्न रेलवे ने मिशन रफ्तार योजना की शुरुआत की है। मिशन रफ्तार योजना के तहत अब ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है।

2 min read
Google source verification
mission_raftaar.jpg

Mission Raftaar

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है। इस बीच वेस्टर्न रेलवे मुंबई से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों की स्पीड और बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। इस योजना के तहत अब मुंबई से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों का समय 12 घंटे का हो जाएगा। फिलहाल मुंबई से दिल्ली का सफर करने में यात्रियों को 16 घंटे लग जाते है। गौरतलब है कि वेस्टर्न रेलवे ने ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की इस योजना को 'मिशन रफ्तार' नाम दिया है और इस प्रोजेक्ट के लिए 1 हजार 281 करोड़ रुपये के टेंडर को भी मंजूरी दे दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए 17.72 करोड़ रुपए खर्च कर पटरियों के नीचे स्पेस को और बढ़ाया जाएगा। रेलवे इंजीनियरों के मुताबिक, पटरियों के नीचे का स्पेस जितना चौड़ा होता है यात्रा के दौरान उतने ही कम झटके लगते हैं। इसके साथ ही ब्रिज, ओवर हेड वायरिंग को भी मजबूत किया जाएगा और सिग्नल सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा। यह भी पढ़ें: Old Age Pension Scheme: महाराष्ट्र सरकार की ये योजना बुजुर्गों को बनाएगी आत्मनिर्भर, इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इसके अलावा मुंबई से दिल्ली के बीच स्थाई गति अवरोधकों को भी हटा दिया जाएगा। पूरे रूट पर आरसीसी की दीवार या वायर फेसिंग होगा जिससे कोई ट्रेस पासिंग न हो।

क्या है मिशन रफ्तार:

मिशन रफ्तार के अंतर्गत मुंबई से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटा कर दिया जाएगा।
मुंबई से दिल्ली कॉरिडोर पर ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाने के लिए इंफ्रॉस्ट्रक्चर को मजबूती दी जाएगी।
मिशन रफ्तार को मार्च 2024 तक पूरा करने की डेडलाइन रखी गई है।
मुंबई से दिल्ली 1 हजार 384 किलोमीटर की दुरी अब 16 की बजाय 12 घंटे में होगा।

बता दें कि जल्द ही पूरे कॉरिडोर में मुंबई सेंट्रल से नागदा के बीच 694 किमी का काम शुरू हो जाएगा। वेस्टर्न रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इस भाग के लिए 931 करोड़ के 80 प्रतिशत सिविल वर्क के टेंडर तय किए जा चुक हैं। अभी भी 11 टेंडरों को हरी झंडी मिलनी बाकी है। इसके साथ ही बता ट्रेनों की स्पीड को 200 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। स्पीड बढ़ाने के लिए ट्रैक की मजबूती पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।