24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: आरे कॉलोनी में 5 दिन में पकड़ा गया एक और तेंदुआ, स्थानीय लोगों में दहशत

Leopard Attack in Mumbai: पिछले पांच दिन में क्षेत्र में तेंदुआ पकड़े जाने की दूसरी घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। दिवाली की तड़के तेंदुए के हमले में आरे कॉलोनी में एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई थी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 30, 2022

leopard trapped in Nashik in Maharashtra

नासिक में कंटीले बाड़ में फंसा तेंदुआ

Mumbai Aarey Leopard Attack: मुंबई के गोरेगांव की आरे कॉलोनी (Aarey Colony) में पिछले कुछ समय से तेंदुए का आतंक बढ़ा है। दिवाली के दिन तेंदुए ने एक मासूम पर हमला (Leopard Attack) कर उसे मार डाला। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने इलाके से एक नर तेंदुए को पकड़ा था। इस बीच रविवार सुबह आरे कॉलोनी से एक और नर तेंदुआ पकड़ा गया।

पिछले पांच दिन में क्षेत्र में तेंदुआ पकड़े जाने की दूसरी घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। दिवाली की तड़के तेंदुए के हमले में आरे कॉलोनी में एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई थी। जिसके बाद पिछले बुधवार की सुबह आरे की 17 नंबर यूनिट से न्यूजीलैंड छात्रावास परिसर से एक नर तेंदुए को पकड़ा गया। वन विभाग द्वारा पकड़े गए तेंदुए की उम्र तीन साल बताई जा रही है। यह भी पढ़े-Maharashtra: पुलिस स्टेशन में वीडियो रिकॉर्ड करना अपराध नहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द की एफआईआर, जानें मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरा तेंदुआ आरे कॉलोनी की 15 यूनिट में लगाए गए पिंजरे में फंसा। वन अधिकारियों ने तेंदुए को एसजीएनपी में एक बचाव केंद्र में भेज दिया है। अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को हुई घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अहम स्थानों पर तीन पिंजरे लगाए थे। साथ ही इलाके में लगाए गए 30 कैमरों से तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

आरे मुंबई का हरित क्षेत्र है, जो पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) के पास स्थित है। यह तेंदुओं का घर माना जाता है। इस वजह से आरे कॉलोनी में पहले भी तेंदुओं का हमला हो चुका है। पर्यावरणविदों का कहना है कि यह तेंदुओं का प्राकृतिक आवास है। लेकिन यहां निर्माण व अतिक्रमण बढ़ने के कारण वन क्षेत्र का हिस्सा दिन-ब-दिन घट रहा है और इंसान-पशु के बीच संघर्ष की घटनाये हो रही है।