
Hali Ali Dargah
मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन पर मुंबई के हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमला करने की धमकी मिली है। इस फोन कॉल के बाद ताड़देव पुलिस मौके पर पहुंची और हाजी अली दरगाह को अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर एक बीडीडीएस और कॉन्वेंट वेन को भी रवाना किया गया हैं। इस दौरान हाजी अली के पूरे इलाके में एलएंडटी के प्रोजेक्ट साइट की जांच की गई। हालांकि, अभी तक पुलिस टीम को कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने जब फोन करने वाले शख्स को दोबारा कॉल किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। कॉलर कौन था और कॉल के पीछे की सही वजह क्या थी इसे लेकर भी जांच की जा रही है। फ़िलहाल अभी तक यह पता लग पाया है कि कॉल करने वाला शख्स उल्हासनगर का है और वह दिमागी रूप से बीमार है। उस शख्स का इलाज भी चल रहा है। यह कॉल कल यानी 3 नवंबर को आया था। यह भी पढ़े: Maharashtra News: मुंबई में 'मराठी मुस्लिम' को लेकर गरमाई, उद्धव गुट ने बताया अपना समर्थक; बीजेपी ने साधा निशाना
अगस्त में भी मिली थी धमकी: बता दें कि इससे पहले भी 20 अगस्त को भी मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम को आतंकी हमले की धमकी मिली थी। मुंबई के सीपी विवेक फनसालकर ने बताया था कि देर रात मुंबई में ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल को अचानक कुछ मैसेज आने लगे थे, जिसमें आतंक फैलाने की बात करते हुए धमकियां दी जा रही थी।
इन मेसेजों में पिछले अमरावती और राजस्थान के उदयपुर में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए भारत में 26/11 के हमले जैसी घटना दोहराने की बात कही गई थी। मैसेज में लिखा गया है कि यह नंबर ट्रेस करोगे तो यह बाहर का निकलेगा लेकिन, मुंबई में धमाका करने वाले लोग जल्द वहां पहुंच जाएंगे।
Published on:
04 Nov 2022 03:59 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
