17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai News: लोकल ट्रेनों में सफर करना हुआ और आसान, अब इस एप पर यात्री बुक कर सकते हैं टिकट

सेंट्रल रेलवे ने मुंबई में लगातार यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए नई-नई योजनाएं ला रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सेंट्रल रेलवे ने अब यात्री एप पर लोकल टिकट बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध करा दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Women molested in Mumbai local train

मुंबई लोकल ट्रेन में छेड़छाड़

सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने मुंबई में लोकल ट्रेनों से सफर करना यात्रियों के लिए अब और आसान कर दिया हैं। अब लोकल ट्रेनों के लिए यात्री एप के जरिए यात्री अपने लोकट टिकट भी बुक कर सकते हैं। दरअसल यात्री एप (Yatri App) को यूटीएस लिंक के प्रोविजन के साथ अपडेट कर दिया गया है जो अब सीधे यूटीएस एप से जुड़ा है। ये सुविधा हार्बल लाइन, मेन लाइन, ट्रांस-हार्बर लाइन और बेलापुर/नेरुल खरकोपर लाइन के लोकल ट्रेन मुसाफिरों के लिए उपलब्ध है।

सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, 13 जुलाई को सेंट्रल रेलवे ने लोकल ट्रेनों की 'लाइव लोकेशन' प्रदान करने के लिए जीपीएस फीचर जारी किया था, जिससे सेंट्रल रेलवे के यात्रियों को और बेहतर तरीके से अपनी यात्रा की योजना बनाने में सक्षम बनाया गया था। यह भी पढ़ें: Mumbai News: बेस्ट और बीएमसी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा, BMC इलेक्शन से पहले शिंदे का बड़ा दांव?

बता दें कि अधिकारी ने आगे बताया कि यात्री एप का लाइव लोकेशन ट्रैकिंग कंपोनेंट उपयोगकर्ताओं को मैप पर किसी भी ट्रेन के लाइव लोकेशन को देखने की सुविधा उपलब्ध करता है, जिसमें वे रियल टाइम में चलती ट्रेन को देख सकते हैं। इस सुविधा से यात्रियों को काफी मदद मिली। यात्री लाइव लोकेशन चेक करके कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं।

सभी सेंट्रल रेलवे पर जीपीएस डिवाइस लगाए गए हैं। इन्हें उपनगरीय रेक और लोकल ट्रेनों की रीयल-टाइम लोकेशन चेक करने के लिए रचना किए गए एल्गोरिथम के साथ स्थापित किया गया है। पिछले महीने में यात्री एप को सिक्यरोटी और परिवार और दोस्तों के साथ लाइव लोकेशन शेयर करने के प्रावधान के साथ अपडेट किया गया था। यात्री शेयर लिंक पर क्लिक करके करंट लोकेशन देख सकते हैं।