
Garba In Local Train
मुंबई की लोकल ट्रेन में सुबह के समय यात्रा करना बहुत मुश्किल होता है। कई बार लोगों को ठीक से खड़ा होने की भी जगह नहीं मिलती हैं। लोग बिजी जिंदगी में उत्सव के लिए समय निकाल ही लेते हैं और कहीं भी कभी भी जिंदगी में थोड़ा सा रंग डाल ही लेते हैं। ऐसा ही गरबा का माहौल इस साल नवरात्रि में मुंबई लोकल ट्रेन में दिखाई दिया। मुंबई की लोकल ट्रेन में गरबा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्सर लोकल ट्रेन में भजन की मंडलियां जगह बनाकर भजन करते हुए जाती हैं।
महिलाओं के एक ग्रुप ने चलती लोकल ट्रेन में ही गरबा खेलना शुरू कर दिया। मुंबई के ही मरीन ड्राइव में इससे पहले भी बड़ी संख्या में लोगों द्वारा गरबा खेले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब मुंबई लोकल ट्रेन में भी इन महिलाओं द्वारा गरबा खेले जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें: Thackeray Vs Shinde: कैसे होगा 'असली शिवसेना' का फैसला? इन बिंदुओं से समझें चुनाव आयोग की प्रक्रिया
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मुंबई रेलवे यूजर्स नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो क्लिप में कल्याण से चलने वाली मुंबई एसी लोकल ट्रेन में महिलाओं का एक ग्रुप गरबा करते हुए नजर आ रही है। एक ग्रुप मजे से चांस पे डांस कर रहा है और बाकी महिलाएं इन्हें देखकर इन्ज्वॉय कर रही हैं।
वायरल हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि मुंबई की एसी लोकल में ऐसे लम्हे तैयार होते हैं। कल की सुबह 10.02 बजे कल्याण से चलने वाली एक लोकल में मस्ती की कोई सीमा नहीं। सोशल मीडिया पर लोग तेजी से इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। कई यूजर अपने कमेंट में वाइब्स लिख रहे है तो कोई इसे स्पीरिट ऑफ मुंबई बता रहा है। कोरोना महामारी के बाद एक बार फिर पर्व-त्योहारों में मजा आ रहा है।
Updated on:
28 Sept 2022 06:52 pm
Published on:
28 Sept 2022 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
