Pune Porsche Accident : महाराष्ट्र के पुणे शहर में लक्जरी स्पोर्ट्स कार 'पोर्शे' से दो युवा इंजीनियरों की जान लेने वाले नाबालिग आरोपी के मामले में हर दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस हादसे ने देश को झकझोर दिया है। इस घटना से सबक लेते हुए मुंबई पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है और शहर के पबों, बारों पर लगातार निगरानी रख रही है।