22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: 5 घंटे की बारिश से मायानगरी अस्त व्यस्त! 4 की मौत, अभी 24 घंटे और भारी

Mumbai Rains : मुंबई में भारी बारिश के बुधवार को हाहाकार मच गया। शहर में कई जगहों पर 200 मिमी से अधिक बारिश हुई। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 26, 2024

Mumbai Rain Alert

Mumbai Weather Today : मुंबई और आस-पास के इलाकों में बुधवार दोपहर से शुरू हुई बारिश आज भी जारी है। बीती रात शहर और उपनगरों में मूसलाधार बारिश हुई, जिसके कारण भीषण जलजमाव हुआ। पटरियों से लेकर सड़कों तक सैलाब आ गया। मायानगरी की लाइफ-लाइन ठप पड़ गई, कई जगहों पर बेस्ट बसों का परिचालन रुक गया। बारिश का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। देर रात तक हजारों लोग घर जाने की जद्दोजहद करते दिखे। स्थिति को देखते हुए मुंबई में गुरुवार को सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है।

मुंबई शहर और उपनगरों में आज 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके चलते मौसम विभाग ने आज मुंबई और ठाणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े-मुंबई में रेड अलर्ट! मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न, लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित, जानें ताजा अपडेट

बुधवार शाम 5 बजे से पांच घंटे की अवधि में मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (MMR) के कुछ हिस्सों में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई। इस दौरान चार लोगों की मौतें हुईं। काम से लौट रहे हजारों लोग घंटों तक सड़कों, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर फंसे रहे।

जानकारी के मुताबिक, भांडुप से कुर्ला के बीच पटरियों पर बड़े पैमाने पर जलभराव होने से मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं रात करीब 8 बजे से ठप पड़ गई। खराब मौसम के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर 14 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।

अंधेरी (पूर्व) में एक 45 वर्षीय महिला की मेनहोल में गिरने की वजह से मौत हो गई। वहीं कल्याण में बिजली गिरने से पत्थर की खदान में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीँ, खोपोली के जेनिथ झरने (Zenith waterfall) में एक महिला डूब गई।

बुधवार सुबह 8.30 बजे से रात 8.30 बजे तक 12 घंटों में कोलाबा मौसम केंद्र में 70.4 मिमी और सांताक्रूज़ में 94.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीँ, उपनगरों में सबसे अधिक मानखुर्द में 276 मिमी, घाटकोपर में 259 मिमी और पवई में 234 मिमी बारिश हुई।

बीएमसी (BMC) ने शहरवासियों को सावधानी बरतने और जरूरी न होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश के बीच बीएमसी की पूरी मशीनरी फील्ड पर काम कर रही है। बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक मुंबई शहर में औसत 117.18 मिमी, पूर्वी उपनगर में औसत 170.58 मिमी और पश्चिमी उपनगर में औसत 108.75 मिमी बारिश दर्ज हुई है।