1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Fire: मुंबई के धारावी इलाके में 7 मंजिला इमारत में लगी आग, 11 लोग घायल

Mumbai Dharavi Fire: बीएमसी ने कहा कि आग पर फायर ब्रिगेड ने दोपहर करीब 12 बजकर 27 मिनट पर काबू पा लिया। इस घटना में छह लोग घायल हो गए।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 11, 2023

mumbai Santacruz fire

मुंबई के सांताक्रूज में आग लगने से बुजुर्ग की मौत

Dharavi Shama Building Fire: मुंबई के धारावी इलाके में रविवार को एक आवासीय इमारत में आग लगने से 11 लोग घायल हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। जबकि पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने से ग्राउंड प्लस सात मंजिला इमारत के निवासियों में अफरातफरी मच गई।

नगर निकाय (BMC) के अधिकारियों के अनुसार, धारावी इलाके में 90 फीट रोड (Dharavi 90 Feet Road) पर स्थित शमा बिल्डिंग (Shama Building) में सुबह करीब 10 बजकर 58 मिनट पर आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के अंबरनाथ में फार्मा कंपनी में विस्फोट, 1 की मौत, 5 घायल

एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 70 से 80 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। उनमें से सात महीने के एक बच्चे समेत और दो अन्य बच्चों सहित कुल 11 लोगों को धुएं के कारण बेचैनी महसूस हुई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान धारावी पुलिस ने भी इलाके में यातायात को रोक दिया।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर फायर ब्रिगेड ने दोपहर करीब 12 बजकर 27 मिनट पर काबू पा लिया। हालांकि इस घटना में 11 लोग घायल हो गए। जिसमें से छह को इलाज के लिए पास के सायन अस्पताल (Sion Hospital) में भर्ती कराया गया है। जबकि बाकी पांच को आयुष अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि सभी पीड़ितों की हालत स्थिर है।

बीएमसी के मुताबिक, घटना में घायल हुए लोगों की पहचान मुस्कान शेख (35), रवन शेख, रुखसाना शेख (26), फरहान शेख (10), नदिया शेख (5) और सना दलवी (27) के रूप में हुई है, जो अभी सायन अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि इमारत के इलेक्ट्रिक डक्ट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

इस बीच, मुंबई से सटे ठाणे जिले में शनिवार को एक फार्मा कंपनी में आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि अंबरनाथ एमआईडीसी (Ambernath MIDC) में शाम चार बजे के करीब ब्लू जेट हेल्थकेयर कंपनी (Blue Jet Healthcare Company) के नाइट्रिक एसिड टैंक के पास धमाका हुआ और आग भड़क गई।

Story Loader