3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के साईं भक्तों का नासिक में एक्सीडेंट, 2 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

Shirdi Sai Baba: इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में भायंदर पूर्व के निवासी इंद्रदेव दया शंकर मोरया व अंबरनाथ के निवासी सत्येंद्र सुखराज यादव को गंभीर चोट लगी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में त्रिवेंद्र त्रिपाठी और रोहित मोरया गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 30, 2022

nashik_sinnar_car_accident.jpg

मुंबई-गोवा हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, 3 लोगों की मौत I File Photo

Nashik Sinnar Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर इलाके में शिरडी हाईवे पर सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। इस सड़क पर बुधवार को फिर से एक भयानक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मुंबई में रहने वाले कुछ साईं भक्त शिरडी गए थे, जहां से वह साईबाबा के दर्शन करने के बाद त्र्यंबकेश्वर जा रहा था। लेकिन इस बीच उनकी गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, सिन्नर से शिर्डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवपुर के पास सुबह करीब सात बजे साई भक्तों की टवेरा जीप पलट गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टायर फटने के कारण टवेरा पलट गई और सड़क किनारे गड्डे में जा गिरी। इसमें दो साई भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़े-मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! 3 ट्रकों में टक्कर, कंटेनर 100 फीट गहरी खाई में गिरा

मुंबई से सटे भायंदर और कल्याण में रहने वाले मित्र परिवार मंगलवार को साईंबाबा के दर्शन के लिए आए थे। शिरडी में रहने के बाद वे सुबह-सुबह दर्शन के लिए त्र्यंबकेश्वर रवाना हुए। लेकिन बीच सड़क पर देवपुर फाटा के पास टवेरा जीप का टायर अचानक फट गया, चूंकि टवेरा की गति तभी कड़ी तेज थी, इसलिए वह तुरंत पलट कर एक गड्ढे में जा गिरी।

इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में भायंदर पूर्व के निवासी इंद्रदेव दया शंकर मोरया व अंबरनाथ के निवासी सत्येंद्र सुखराज यादव को गंभीर चोट लगी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में त्रिवेंद्र त्रिपाठी और रोहित मोरया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नासिक के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक व घायलों के परिजन सिन्नर पहुंचे है। पुलिस ने हादसे का पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय नागरिक मांग कर रहे हैं कि इस हाईवे पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिसे रोकने के लिए प्रशासन आवश्यक उपाय करें।