24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ढोल-तासों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की पुणे स्टेशन पर हुई ग्रैंड एंट्री, रेलवे ने शेयर किया वीडियो

Vande Bharat Express Welcome at Pune Station: पहली बार जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पुणे जंक्शन स्टेशन पहुंची, तो ढोल-तासा बजाकर पारंपरिक तरीके से सेमी हाई स्पीड ट्रेन का स्वागत किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 11, 2023

vande_bharat_express_welcome_at_pune_station.jpg

वंदे भारत एक्सप्रेस का पुणे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

Mumbai-Solapur Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये दो ट्रेनें मुंबई-सोलापुर (वाया पुणे) वंदे भारत और मुंबई-साईंनगर शिरडी (वाया नासिक) वंदे भारत हैं। मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस जब कल रात पुणे स्टेशन पहुंची तो एक अनोखा नजारा ही देखने को मिला।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहली बार पुणे जंक्शन स्टेशन पहुंचने पर ढोल-तासा बजाकर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की ग्रैंड एंट्री का वीडियो भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने भी शेयर किया है। यह भी पढ़े-वंदे भारत ट्रेन महाराष्ट्र में पर्यटन और आध्यात्मिकता को करेगी बूस्ट, मुंबई में बोले PM मोदी

गौरतलब हो कि मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन देश की नौवीं वंदे भारत ट्रेन है। इस नई विश्वस्तरीय ट्रेन से मुंबई और सोलापुर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हुई और सोलापुर में सिद्धेश्वर, सोलापुर के निकट अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर और पुणे के निकट आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों की यात्रा भी सुविधाजनक हुई।

वहीँ, मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत, जोकि देश की दसवीं वंदे भारत ट्रेन है, जो महाराष्ट्र के नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिरडी और शनि सिंगनापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों को और बेहतर तरीके से जोड़ती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस का पुणे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत, रेलवे ने शेयर किया वीडियो