31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 मिनट में पूरा होगा मुंबई से नवी मुंबई का सफर, जानिए मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक ब्रिज की अहम बातें

Mumbai Trans-Harbour Link Bridge: छह लेन वाली मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक ब्रिज की कुल लंबाई 22 किलोमीटर होगी, जिसमें ब्रिज का 16.5 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र में होगा। इसके शुरू होने पर मध्य मुंबई के सेवरी से नवी मुंबई के चिरले तक 15 से 20 मिनट में पहुंचा जा सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 12, 2023

mumbai_trans-harbour_link_bridge.jpg

मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक ब्रिज

Mumbai MTHL: आने वाले महीनों में मुंबई और इससे सटे नवी मुंबई का सफर आसान होने वाला है। दरअसल मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाले मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) ब्रिज का 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एमटीएचएल ब्रिज इस साल नवंबर से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि एमटीएचएल देश का सबसे लंबा समुद्री पुल होगा। इसके अलावा यह देश का ऐसा पहला पुल भी होगा जिसपर ‘ओपन रोड टोलिंग’ (ओआरटी) प्रणाली की सुविधा मौजूद होगी. ओपन टोलिंग सिस्टम की वजह से टोल भरने के लिए वाहनों को पुल पर रुकना नहीं पड़ेगा। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में विपक्ष को लगेगा झटका, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने खोला बड़ा राज

छह लेन वाली मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक ब्रिज की कुल लंबाई 22 किलोमीटर होगी, जिसमें ब्रिज का 16.5 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र में होगा। इसके शुरू होने पर मध्य मुंबई के सेवरी से नवी मुंबई के चिरले तक 15 से 20 मिनट में पहुंचा जा सकता है।

एमटीएचएल को 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है। एमटीएचएल शुरू होने के बाद मुंबई और पुणे के बीच यात्रा आसान होगी। इससे लोनावला (Lonavla), खंडाला (Khandala) और मुंबई (Mumbai) के बीच यात्रा के समय में 90 मिनट की कमी आने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र सरकार के निकाय मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीज़न डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) के अधिकारियों ने बताया कि ओआरटी प्रणाली वर्तमान में सिंगापुर में इस्तेमाल की जाती है। बता दें कि जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी द्वारा वित्तपोषित एमटीएचएल परियोजना का काम एमएमआरडीए देख रही है।

Story Loader