शिंदे गुट नाराज नहीं
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोई सवाल ही नहीं है कि शिंदे समूह विधान परिषद चुनाव से नाखुश है, मैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे साहब से रोज बात कर रहा हूं। सभी से बात करने के बाद प्रत्याशी तय किया जाता है। इसलिए समस्या हमारे यहां नहीं, महाविकास अघाड़ी में हो रही है। बावनकुले ने कहा है कि नाना पटोले अपने लोगों के साथ नागपुर में बैठे हैं और उनमें झगड़ा हो रहा है।