28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक का शुभारंभ: PM मोदी 12 जनवरी को देंगे सौगात, 15 मिनट में पूरा होगा नवी मुंबई का सफर

Mumbai Trans Harbour Link: मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 31, 2023

mumbai_trans_harbour_link_open.jpg

12 जनवरी को PM मोदी करेंगे मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक का शुभारंभ

Mumbai MTHL Bridge: मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) ब्रिज जनवरी महीने में आम जनता के लिए खुल जाएगी। एमटीएचएल ब्रिज का शुभारंभ 12 जनवरी को पीएम मोदी के हाथों होगा। खबर है कि इसके बाद यह यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। सरकार ने एमटीएचएल पर कारों के लिए टोल 250 रुपये तय किया है। सरकार का दावा है कि यह टोल दर अन्य हाईवे की तुलना में कम है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। एमटीएचएल ब्रिज देश का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इसके अलावा यह देश का ऐसा पहला पुल है, जो ‘ओपन रोड टोलिंग’ (ओआरटी) प्रणाली की सुविधा से लैस है। इसके साथ ही ओपन टोलिंग सिस्टम की वजह से टोल भरने के लिए वाहनों को पुल पर रोकने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। यह भी पढ़े-'तीसरी मुंबई' कहां बसेगी? महाराष्ट्र सरकार ने नए शहर के निर्माण को दी हरी झंडी, जानें खासियत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना छह लेन वाला मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक ब्रिज 21.8 किमी लंबा है। इसका 16 किलोमीटर हिस्सा समुद्र में मौजूद है। इससे यातायात शुरू होने पर मध्य मुंबई के सेवरी से नवी मुंबई के चिरले तक की दूरी 15 से 20 मिनट में पूरी होगी।

बताया जा रहा है कि एमटीएचएल परियोजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। एमटीएचएल शुरू होने के बाद मुंबई और पुणे के बीच यात्रा भी आसान होगी और कम समय लगेगा। इससे लोनावला (Lonavla), खंडाला (Khandala) और मुंबई के बीच यात्रा के समय में 90 मिनट तक की कमी आने की उम्मीद है।

मालूम हो कि दिवंगत प्रधानमंत्री के सम्मान में इसका अधिकारिक नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु' रखा गया है। एमटीएचएल न केवल शहर के यातायात को गति मिलेगी, बल्कि नवी मुंबई और रायगढ़ जिले में बुनियादी ढांचे का विकास भी तेजी से होगा। मुंबई के करीब प्रस्तावित नई सिटी 'तीसरी मुंबई' नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास बनाने की योजना है। जो मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) से मुंबई शहर से कनेक्ट होगा।