
मुंबई में सेक्सटॉर्शन के आरोप में युवक गिरफ्तार
Mumbai Crime News: मुंबई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक बेरोजगार युवक को दर्जनभर के करीब लोगों से जबरन वसूली करने और यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बोरीवली (Borivali) में एक आलीशान हाउसिंग सोसायटी के एक दर्जन निवासियों को एक युवक ने सेक्सटॉर्शन (Sextortion Case) का शिकार बनाया. आरोपी ने फेसबुक (Facebook) के माध्यम से उनसे एक महिला बनकर दोस्ती की और पैसे ऐंठे।
आरोप है कि उसने पीड़ितों को पहले अश्लील तस्वीरें भेजीं और फिर चैट किया और बाद में उसी का स्क्रीनशॉट निकल लिया। आरोपी ने फिर उसी स्क्रीनशॉट को वायरल करने की धमकी दी। जिस वजह से लोग बदनामी के डर से उसे पैसे देने लगे। यह भी पढ़े-Nagpur News: कन्हान नदी में तैरने उतरे 2 युवक डूबे, शवों की तलाश के लिए बुलाई गई SDRF
पुलिस की जांच से पता चला कि आरोपी बेरोजगार है और वह भी उसी सोसायटी में रहता है, जहां पीड़ित रहते है. उसने जल्दी पैसा कमाने के लिए यह षड्यंत्र रचा था।
कस्तूरबा मार्ग पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा "निवासियों को दो महीने से परेशान किया जा रहा था, लेकिन वे अब तक हमसे संपर्क करने से डर रहे थे।" इसी साल मई में सोसायटी के एक 52 वर्षीय निवासी को फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया, जिसमें उसी सोसायटी की एक महिला की तस्वीर (Display Picture) थी। जिसके बाद उन्होंने वह फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने फिर महिला बनकर चैटिंग शुरू कर दी, जैसे-जैसे दिन बीतते गए वह पीड़ित से अश्लील बातें और तस्वीरें भेजने लगा। इसके बाद आरोपी ने शख्स को ब्लैकमेल करना शुरू किया और पैसे नहीं देने पर उसके परिवार के सदस्यों को चैट की स्क्रीनशॉट भेजने की धमकी दी। फिर शख्स ने आरोपी को 12,000 रुपये दे दिए।
इसी तरह आरोपी ने सोसायटी के करीब 12 और निवासियों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे। 30 जुलाई को 52 वर्षीय व्यक्ति को आरोपी ने फिर से धमकी देना शुरू कर दिया और 10000 रुपये की डिमांड की।
इस दौरान सोसायटी की उस महिला को भी अपने डिस्प्ले पिक्चर के गलत इस्तेमाल की जानकारी मिल गयी, जिसके बाद उसने 52 वर्षीय व्यक्ति के साथ पुलिस से संपर्क किया और केस दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पैसे लेटे हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
29 वर्षीय आरोपी सुशांत तलाशिलकर (Sushant Talashilkar) को जबरन वसूली और आईटी एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी सुशांत ने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उसका कोई पुराना अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
Published on:
03 Aug 2022 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
