7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Vegetable Price: महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट! मुंबई में सब्जियों के दाम में 25% तक की बढ़ोतरी

Mumbai Vegetable Prices Hike: आज कई लोगों की रसोई से सब्जियां गायब हो गई हैं। बाजार में सब्जियों की आवक पहले जैसी होने में करीब एक महीने का समय लग सकता है। तब तक आम लोगों को ज्यादा दाम पर ही सब्जियां खरीदनी पड़ेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 28, 2022

Vegetable prices increase by 20 to 25 percent in Mumbai

मुंबई में सब्जियों के दाम में 20 से 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी

Mumbai Vegetable Rates: मानसून की विदाई से एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में तैयार हुई सब्जियां व कटी हुई सब्जियां खराब हो गई हैं। इसलिए सप्लाई प्रभावित होने से सब्जियों के दाम ऊपर चढ़े हैं। खबर है कि मुंबई की मंडियों में ताजा सब्जियों की आवक 30 फीसदी तक कम हो गई है।

इसका असर सब्जियों के दाम पर पड़ रहा है और शहरवासियों को 20 से 25 फीसदी अधिक कीमत देनी पड़ रही हैं। आज कई लोगों की रसोई से सब्जियां गायब हो गई हैं। बाजार में सब्जियों की आवक पहले जैसी होने में करीब एक महीने का समय लग सकता है। तब तक आम लोगों को ज्यादा दाम पर ही सब्जियां खरीदनी पड़ेगी। यह भी पढ़े-मुंबई में हादसों से भरा आज का दिन, बोरीवली में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, कुर्ला में लगी भीषण आग


दादर सब्जी मंडी में आज के सब्जियों के भाव-

पालक - 60 रुपये प्रति किलो

फूलगोभी/ फ्लावर - 60 रुपये प्रति किलो

धनिया - 40 रुपये गड्डी

प्याज का पत्ता - 20 रुपये गड्डी

गव्हार - 100 रुपये प्रति किलो

शेपू - 50 रुपये प्रति किलो

बीट - 60 रुपये प्रति किलो

बता दें कि मुंबई को राज्य के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से सब्जियों की आपूर्ति की जाती है। बीते महीने भी राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई की सब्जी मंडी में आवक लगभग आधी रह गई थी। जिस वजह से शहर में सब्जियों की कीमतों में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली थी।