
मुंबई के हजारों घरों में नहीं आया पानी!
मुंबई को पानी की आपूर्ति (Mumbai Water Crisis) करने वाले एक वॉटर पंप स्टेशन में आग लगने से शहर की जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने आधी रात से कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद करने का फैसला किया है। कुछ इलाकों में 100 फीसदी पानी की सप्लाई बंद है।
बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, अगली सूचना तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इसलिए प्रभावित शहरवासियों से पानी बचाकर इस्तेमाल करने की अपील की गयी है। बीएमसी के मुताबिक, शहर में पानी की आपूर्ति सामान्य होने में 24 घंटे का समय लग सकता है। यह भी पढ़े-मुंबई में 27 फरवरी से 14 दिन के लिए पानी की कटौती, जानें- किन इलाकों में कब नहीं आएगा पानी
क्यों नहीं आएगा पानी?
बीएमसी के 'पिसे' वॉटर पंप स्टेशन (Pise Water Pump) में आग लगने के कारण मुंबई के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। पंपिंग स्टेशन पर सोमवार शाम में आग लगी थी। इस घटना के कारण शहर में गोलानजी, फॉस्बेरी, रावली और भंडारवाड़ा जलाशयों से पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।
परिणामस्वरूप, आधी रात से शहर के कुछ हिस्सों और पूर्वी उपनगरों में पानी की आपूर्ति बिलकुल नहीं हुई है। जबकि शहर के बाकी हिस्सों में 30 फीसदी पानी की कटौती हो रही है।
परेशानी कब तक रहेगी?
बीएमसी के मुताबिक अगले 24 घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इसका असर पश्चिमी उपनगरों और मुंबई शहर के कुछ हिस्सों पर भी पड़ेगा।
बीएमसी प्रशासन ने बताया कि सोमवार शाम को जल पंपिंग स्टेशन के एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। आग लगने के कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई और सभी पंप भी बंद पड़ गए। आग के बुझाये जाने के बाद प्रभावित ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम शुरू किया गया है।
कहां-कहां होगी कटौती?
बयान के अनुसार, इस घटना के कारण ठाणे और भिवंडी से लाइन दो और तीन के माध्यम से मुंबई को होने वाली पानी की आपूर्ति भी बंद रखी गई है।
इसके कारण मुंबई शहर, मुंबई के पश्चिमी उपनगरों और शहर के पूर्वी उपनगरों के अन्य हिस्सों (प्रभावित क्षेत्रों के अलावा) में 30 प्रतिशत पानी की कटौती होगी।
इन इलाकों में 100% कटौती, नहीं आएगा पानी
टी- वार्ड (पूर्व और पश्चिम)
एस- वार्ड (नाहूर, भांडुप पूर्व, विक्रोली पूर्व)
एन- वार्ड (विक्रोली पूर्व, घाटकोपर पूर्व, सर्वोदय नगर, नारायण नगर)
पूरा एम- वार्ड (पूर्व और पश्चिम)
पूरा एफ- वार्ड (पूर्व और पश्चिम)
वार्ड- ई, बी और ए में भी पानी की कटौती होगी क्योंकि इन वार्डों में भंडारवाड़ा जलाशय से पानी आता है। जबकि पश्चिमी उपनगर, पूर्वी उपनगर और बीएमसी के शेष शहरी क्षेत्र में 30 फीसदी पानी की कटौती होगी।
Published on:
27 Feb 2024 01:38 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
