
मुंबई के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी!
Water Cut in Mumbai: मुंबई के अंधेरी, जुहू, जोगेश्वरी, विलेपार्ले, सांताक्रूज आदि इलाकों में रहने वाले लोगों को सोमवार को पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि अंधेरी पूर्व (Andheri) में एक नई पाइपलाइन कनेक्शन का काम किया जायेगा, जिस वजह से शहर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। नतीजतन मुंबई के के-पूर्व वार्ड (Mumbai K East Ward) और के-पश्चिम वार्ड (Mumbai K West Ward) के कुछ हिस्सों में 5 जून को सुबह 8 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी।
बीएमसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह से जोगेश्वरी (Jogeshwari) से सांताक्रूज (Santacruz) तक 16 घंटे की पानी की कटौती होगी। बीएमसी ने कहा, महाकाली गुफा मार्ग (Mahakali Caves Marg) पर 1,500 मिमी व्यास की एक नई पाइपलाइन को जोड़ा जायेगा। अंधेरी-पूर्व में सावंत मार्ग चौक पर 1,200 मिमी पाइपलाइन को जोड़ा जायेगा। इस अवधि के दौरान जोगेश्वरी से सांताक्रुज तक के क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी, जबकि कुछ इलाकों में पानी का दबाव कम होगा। यह भी पढ़े-Maharashtra Monsoon: महाराष्ट्र में कब खत्म होगा मानसून का इंतजार? मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट
इन इलाकों में नहीं आएगा पानी (No Water Supply)-
जोगेश्वरी पूर्व (Jogeshwari East)- त्रिपाठी नगर, मुंशी कॉलोनी, बस्तीवाला कंपाउंड, कलेक्टर कॉलोनी, दुर्गा नगर, मातोश्री क्लब, सारिपुट क्षेत्र।
अंधेरी पूर्व (Andheri East)- विशाल हॉल, वर्मा नगर, कामगार कल्याण, मांजरेकर वाडी, बीमा नगर, गुंदावली गावथन पंथकी बाग, तेली गली, कोलडोंगरी, जीवा महले रोड, सईवाड़ी, जीवन विकास केंद्र मार्ग।
विलेपार्ले पूर्व (Vile Parle East)- शिवाजी नगर, संभाजी नगर, हनुमान रोड, श्रद्धानंद रोड, नेहरू रोड, तेजपाल रोड, शास्त्री नगर, राजेंद्र प्रसाद नगर, एयरपोर्ट (Domestic), रामबाग, चकाला।
अंधेरी पूर्व (Andheri East)- मोरागांव, जुहू गावथन, सांताक्रुज पूर्व।
इन इलाकों में पानी का दबाव होगा कम-
मोगरा पाड़ा, नया और पुराना नगरदास रोड, अंधेरी पूर्व।
Published on:
04 Jun 2023 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
