6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई के कई इलाकों में 7 दिसंबर को नहीं आएगा पानी, जानें- कब कहां होगी कटौती

Mumbai Water Cut: बीएमसी ने कहा कि पानी की कटौती के अलावा कुछ जगहों पर पानी का दबाव कम रहेगा।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 06, 2023

water_cut_in_mumbai_thane.jpg

ठाणे में पानी की कटौती

Water Cut In Mumbai: मुंबई के कई इलाकों में गुरुवार (7 दिसंबर) को पीने के पानी की कटौती होने वाली है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि मालाबार हिल जलाशय का आंतरिक निरीक्षण किया जाएगा। जिस वजह से शहर के पांच वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। इस दौरान दक्षिण मुंबई के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।

बीएमसी ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई डिवीजन के कई क्षेत्रों में पानी में कटौती की घोषणा की है। अधिकारियों के अनुसार, सदियों पुराने जलाशय के दूसरे कम्पार्टमेंट के आंतरिक निरीक्षण के चलते 7 दिसंबर को टैंक को आंशिक रूप से खाली किया जाएगा। यह निरीक्षण एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाएगा, जिसे पिछले महीने गठित किया गया था। यह भी पढ़े-Mumbai : 24 घंटे बाद भी मुंबई के हजारों घरों में नहीं आया पीने का पानी, सामने आई यह बड़ी अपडेट!

यह पैनल ये तय करेगा कि टैंक का मरम्मत कार्य किया जाएगा या इसे विध्वंस किया जाएगा। इसमें आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसरों, बीएमसी इंजीनियरों के साथ ही तकनीकी विशेषज्ञ शामिल है। इस निरीक्षण की वजह से शहर के वार्ड ए, सी, डी, जी/उत्तर और जी/दक्षिण में पानी आपूर्ति बाधित होगी। क्योंकि इन क्षेत्रों में इस पुराने जलाशय से पानी सप्लाई होती है। नगर निगम ने पानी कटौती का चार्ट जारी करते हुए कई वार्डों के इलाकों में 10 फीसदी से लेकर 30 फीसदी तक पानी कटौती की जानकारी दी है।

वहीँ, गुरुवार को वार्ड-ए के कफ परेड और अंबेडकर नगर में पानी बिलकुल नहीं आएगा और 100% कटौती की जाएगी। इसके अलावा, नरीमन पॉइंट आदि क्षेत्रों में 50 प्रतिशत पानी की कटौती की जाएगी। मिलिट्री जोन में 30 फीसदी पानी की कटौती होगी। हालांकि पेडर रोड में जलापूर्ति में 20 फीसदी की कटौती की जाएगी।

इसके अलावा ए-वार्ड के बाकि इलाकों और सी-वार्ड के जिन इलाकों में संबंधित जलाशय से पानी आता है, वहां 10 फीसदी की कटौती की जाएगी। जबकि डी-वार्ड, जी (उत्तर) और जी (दक्षिण) वार्ड में दस फीसदी पानी की कटौती होगी। जिससे दादर पश्चिम, धारावी, माहिम, वर्ली, लोअर परेल, प्रभादेवी, एलफिंस्टन के कुछ पश्चिमी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा। बीएमसी ने कहा कि पानी की कटौती के अलावा कुछ जगहों पर पानी का दबाव कम रहेगा।