
मुंबई के हजारों घरों में नहीं आया पानी!
Mumbai BMC Water Supply Update: मुंबई के लाखों लोग 24 घंटे बाद भी पीने के पानी की कटौती का सामना कर रहे है। शहर में जलापूर्ति बहाली से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि भांडुप स्थित जल शुद्धीकरण संयंत्र (Bhandup Water Purification Plant) से अतिरिक्त 4000 मिमी व्यास वाली पाइपलाइन को जोड़ने का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। यह काम बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
भांडुप स्थित जल शुद्धीकरण से नई पाइपलाइन जोड़ने का काम समय पर पूरा नहीं होने के कारण अभी भी जलापूर्ति पूरी तरह से बंद है। बीएमसी ने पहले कहा था कि आज (31 जनवरी) सुबह 10 बजे से शहर में सभी जगहों पर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक काम पूरा होने में देरी के कारण आज शाम 6 बजे तक पानी सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है। यह भी पढ़े-मुंबई को मिलेगा 2 नई वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, इस रूट पर होगा परिचालन?
भांडुप स्थित लाखों लीटर की क्षमता वाले जल शुद्धीकरण संयंत्र को लगभग 42 वर्षों में पहली बार 24 घंटे के लिए बंद किया गया है। बीएमसी की ओर से बताया जा रहा है कि तय कार्यों को पूरा करने में कई तकनीकी दिक्कतें आई हैं। अत: कार्यों को पूरा करने मे देरी हुई है। जल शुद्धीकरण संयंत्र से आने-जाने वाली सभी पाइपलाइनों को पूरी क्षमता से शुरू करने के लिए आठ घंटे का अतिरिक्त समय लग रहा है।
सुबह 10 बजे तक पूरा होना था काम
बीएमसी के अनुसार, भांडुप स्थित जल शुद्धीकरण संयंत्र से अतिरिक्त 4000 मिमी व्यास वाला जल चैनल जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही पाइपलाइनों पर दो स्थानों पर वॉल्व लगाने, नई पाइपलइनों का कनेक्शन और दो स्थानों पर लीकेज मरम्मत का कार्य भी जा रहा है। इसलिए 30 जनवरी को सुबह 10 बजे से 31 जनवरी सुबह 10 बजे तक बांद्रा से दहिसर बेल्ट के 12 वार्डों में पानी की आपूर्ति बंद की गई थी। जबकि इस अवधि में दादर, महिम और वर्ली के दो वार्डों में 25 प्रतिशत पानी की कटौती की गई।
इन इलाके में नहीं आया पानी!
मुंबई में पानी की कटौती से प्रभावित होने वाले वार्ड इस प्रकार है- जी-दक्षिण वार्ड, जी-उत्तर वार्ड, एस वार्ड, एन वार्ड, एल वार्ड, के-पूर्व वार्ड, के-पश्चिम वार्ड, पी-दक्षिण वार्ड, पी-उत्तर वार्ड, आर-साउथ वार्ड, आर-मध्य वार्ड, आर-उत्तर वार्ड, एच-पूर्व वार्ड, एच-पश्चिम वार्ड।
पश्चिमी उपनगर
- बांद्रा एच ईस्ट और बांद्रा एच वेस्ट
- अंधेरी के पूर्व, अंधेरी के पश्चिम
- गोरेगांव पी दक्षिण
- मालाड पी उत्तर
- कांदिवली आर दक्षिण
- बोरिवली आर मध्य
- दहिसर आर उत्तर
पूर्वी उपनगर
- भांडुप एस
- घाटकोपर एन
- कुर्ला एल
इन इलाकों में 25 फीसदी की पानी कटौती-
- दादर जी उत्तर
- वरली जी दक्षिण
- माहीम पश्चिम
- दादर पश्चिम
- प्रभादेवी
- माटुंगा पश्चिम
4 फरवरी तक पानी का दबाव होगा कम!
बीएमसी ने बताया कि पानी की कटौती के दौरान किये जाने वाले कामों से आम नागरिकों के लिए बेहतर तरीके से जलापूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। जबकि इन कार्यों के चलते 29 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बीएमसी के अलग-अलग वार्डों में कम दबाव से पानी की आपूर्ति की जायेगी। इस दौरान लोगों से पानी बचाकर इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
Published on:
31 Jan 2023 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
