26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में बढ़ी ठंड! 3 दिनों तक लुढ़केगा पारा, लेकिन ‘बहुत खराब’ हुई हवा, AQI 300 के पार

Mumbai Weather Forecast: मुंबई की वायु गुणवत्ता बुधवार सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आ गई और एक्यूआई (Air Quality Index) 300 अंक के पार चले गया। इसके विपरीत, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को मध्यम श्रेणी में 115 पर थी।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 01, 2023

mumbai_weather_update.jpg

मुंबई में बढ़ी ठंड!

Mumbai Weather News: मुंबई में गुलाबी ठंड की वजह से एक बार फिर मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, मुंबई में अगले तीन दिनों तक सर्द मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान रात और दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान वायु की गुणवत्ता में बड़ी गिरावट आई है। मुंबई की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार हुआ है और एक्यूआई 'मध्यम श्रेणी' में 132 रहा।

जनवरी महीने के आखिरी दो सप्ताह में तापमान में गिरावट की वजह से मुंबई में अच्छी ठंड का अनुभव लोगों ने किया। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान हवा की गति 11 से 14 किमी प्रति घंटे के बीच रही। यह भी पढ़े-बजट से पहले मुंबई के लिए आई अच्छी खबर, महंगाई से मिलेगी थोड़ी राहत!

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 1 फरवरी को लगभग 16 डिग्री सेल्सियस, 2 फरवरी को 17 डिग्री सेल्सियस और 3 फरवरी को लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर (Skymet Weather Services) के अनुसार, न्यूनतम तापमान में लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। जबकि अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट आएगी। तीन दिन बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

मंगलवार को महाराष्ट्र के अन्य शहरों में पिछले सप्ताह की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। पुणे में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीँ, नासिक में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुंबई की बिगड़ी आबोहवा!

मुंबई की वायु गुणवत्ता बुधवार सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आ गई और एक्यूआई (Air Quality Index) 300 अंक के पार चले गया। इसके विपरीत, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को मध्यम श्रेणी में 115 पर थी। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार सुबह 215 थी, जो कि 'खराब' श्रेणी था। सोमवार सुबह एक्यूआई 297 दर्ज हुआ था। बुधवार सुबह नवी मुंबई में भी हवा की गुणवत्ता 310 यानी 'बहुत खराब' दर्ज की गई।

मुंबई में आज सुबह सबसे खराब हवा की गुणवत्ता चेंबूर (AQI 328) दर्ज हुई, इसके बाद बीकेसी में एक्यूआई 319, भांडुप में एक्यूआई 317 और अंधेरी में एक्यूआई 305 यानी 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। कोलाबा और बोरीवली में एक्यूआई 262 (खराब श्रेणी), मलाड में एक्यूआई 256, मझगांव में एक्यूआई 228, वर्ली में एक्यूआई 180 (मध्यम श्रेणी) में दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग