
क्रिसमस के बाद बढ़ेगी ठिठुरन
Mumbai Cold Weather News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वीकेंड पर मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मुंबई के साथ-साथ राज्य के बाकी हिस्सों में इस सप्ताह अच्छी ठंडी पड़ी, हालांकि अब शीतलहर का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी बीच, आईएमडी ने कहा कि वीकेंड में मुंबई में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक, 9 और 10 जनवरी के बीच महाराष्ट्र में संभावित शीतलहर का पूर्वानुमान था। हालांकि, बुधवार सुबह से उत्तरी जिलों सहित राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में एक और दो डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। आईएमडी (मुंबई) की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा, “यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि राज्य ने शीतलहर की चपेट में आने की संभावना को पार कर लिया है।“ मंगलवार को आईएमडी ने एक अलर्ट जारी किया था जिसमें कहा गया था कि राज्य में शीतलहर आ सकती है और नंदुरबार, धुले, जलगांव और नासिक जैसे राज्य के उत्तरी जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में अगले 48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मुंबई-पुणे समेत अन्य जिलों में लुढ़केगा पारा
नायर ने कहा, “मुंबई में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वीकेंड के दौरान यहां तापमान 14 डिग्री से नीचे गिरने की संभावना है।” बुधवार को सांताक्रूज में रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोलाबा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी उत्तर भारत में ठंड कम हो गई है। दो दिन बाद पूरे उत्तर भारत में तापमान में फिर से कमी आएगी। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमि राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान में कमी होगी। धीरे-धीरे पूर्वी राज्यों में तापमान में कमी आएगी। शीतलहर दोबारा से आने की संभावना है।
जबकि 15 जनवरी से शीतलहर की स्थिति बन सकती है। आने वाले 2-4 दिन हवाएं तेज होने के कारण कोहरे की स्थिति ज्यादा खराब नहीं होगी। लेकिन 15-16 जनवरी के आसपास घने कोहरे की भी संभावना है। माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी से मुंबई के मौसम पर असर पड़ा है।
Published on:
12 Jan 2023 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
