6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में बढ़ेगी ठंड! 15 डिग्री से नीचे लुढ़केगा पारा, जानिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

Mumbai Weather Forecast: नए साल की शुरुआत से ही मुंबई के लोग सर्द मौसम का अनुभव कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सुबह 8.30 बजे सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 07, 2023

mumbai_cold_weather.jpg

क्रिसमस के बाद बढ़ेगी ठिठुरन

Mumbai Cold Weather News: महाराष्ट्र में अधिकांश स्थानों पर तापमान में गिरावट आई है। खासकर मुंबई में लोग सुबह गुलाबी ठंड का अनुभव कर रहे है। हालांकि प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मुंबई में शुक्रवार को तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच था। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक शहर में औसत न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान जताया है। जबकि सोमवार को तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इस सर्दी के सीजन में शहर में सबसे ज्यादा ठंडी 25 दिसंबर को थी, तब न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि नए साल की शुरुआत से ही मुंबई के लोग सर्द मौसम का अनुभव कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सुबह 8.30 बजे सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और कोलाबा में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक! पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा; मुंबई में सबसे कम तापमान दर्ज

आईएमडी के अनुसार, सांताक्रूज में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33.4 डिग्री सेल्सियस (आर्द्रता 60 प्रतिशत) दर्ज किया गया। वहीँ, कोलाबा में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 75 प्रतिशत रही।



मुंबई और पुणे की हवा हुई खराब-

पिछले कुछ दिनों से ठंड का जोर बढ़ने से मुंबई और पुणे में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। अगले दो दिनों में ठंड बढ़ने के साथ हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। जिससे मुंबई की हवा बहुत खतरनाक स्तर (AQI) और पुणे की हवा खतरनाक स्तर पर रहने की संभावना है।