
यूपी की कई एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल
Mumbai News: रेलवे ने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जंबो ब्लॉक की घोषणा की है। जिसके कारण मुंबई से उत्तर भारत आने-जाने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। रेलवे अधिकारी ने बताया कि आगरा मंडल के मथुरा जंक्शन स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें 5 फरवरी तक रद्द रहेंगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश आने-जाने वाली कुल 42 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसमें से 16 ट्रेनें मुंबई से चलती है। जो नीचे बताये गए विवरण के अनुसार कैंसिल रहेंगी। यह भी पढ़े-मुंबई: रेल यात्री ध्यान दें! मुंबई लोकल ट्रेनों का बदल गया है समय, देखें पूरी लिस्ट
लंबी दूरी की ये ट्रेनें रद्द!
ट्रेन संख्या 12247 बांद्रा टर्मिनस-निजामुद्दीन युवा एक्सप्रेस 12 जनवरी से 02 फरवरी तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 12248 हज़रत निज़ामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस युवा एक्सप्रेस 13 जनवरी से 3 फरवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 22209 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 8 जनवरी से 2 फरवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 22210 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 9 जनवरी से 3 फरवरी तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 22917 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 जनवरी से 31 जनवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 22918 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 जनवरी से 1 फरवरी तक कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर (अनारक्षित ट्रेन) 21 जनवरी से 4 फरवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस (अनारक्षित ट्रेन) 23 जनवरी से 6 फरवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर सुपरफास्ट 25 जनवरी और 1 फरवरी को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 22976 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट 26 जनवरी और 2 फरवरी को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 22444 बांद्रा टर्मिनस-कानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 26 जनवरी एवं 2 फरवरी को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 22443 कानपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 जनवरी एवं 31 जनवरी को कैंसिल रहेगी।
ट्रेन संख्या 20921 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 जनवरी से 3 फरवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 20922 लखनऊ-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 21 जनवरी से 4 फरवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर (अनारक्षित) 13 जनवरी से 3 फरवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस (अनारक्षित) 12 जनवरी से 2 फरवरी तक कैंसिल रहेगी।
Published on:
07 Jan 2024 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
