
Mumbai Local Train Update : मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए जरुरी खबर है। पश्चिम रेलवे ने 11-12 मई की मध्यरात्रि को ब्लॉक (Churchgate-Marine Lines Station Block) की घोषणा की है। जिस वजह से लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रेलवे ने कहा कि कुछ मुंबई उपनगरीय ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी।
वेस्टर्न रेलवे ने अधिकारिक बयान में कहा, रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग प्रणाली तथा ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए, चर्चगेट और मरीन लाइन्स स्टेशनों के बीच वानखेड़े फुट ओवर ब्रिज (उत्तर) के मुख्य गर्डरों की डी-लॉन्चिंग के लिए शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि को 01.10 बजे से सुबह तड़के 04.10 बजे तक तीन घंटे का मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कुछ मुंबई लोकल ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी।
मुंबई सेंट्रल-चर्चगेट के बीच आंशिक रूप से निरस्त की गई लोकल ट्रेनों की लिस्ट-
- 11 मई की 91018 विरार-चर्चगेट लोकल विरार से 23.49 बजे प्रस्थान करेगी और मुंबई सेंट्रल पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
- 11 मई की 91012 विरार-चर्चगेट लोकल विरार से 23.30 बजे प्रस्थान करेगी और 01.10 बजे चर्चगेट पहुंचेगी। यह 11 मई को विरार से चर्चगेट तक चलने वाली आखिरी लोकल ट्रेन होगी।
- 12 मई की 91014 बोरीवली-चर्चगेट लोकल बोरीवली से 00.10 बजे प्रस्थान करेगी और मुंबई सेंट्रल पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
- 12 मई की 91020 बोरीवली-चर्चगेट लोकल बोरीवली से 00.30 बजे प्रस्थान करेगी और मुंबई सेंट्रल पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
- 12 मई की 91024 विरार-चर्चगेट लोकल विरार से 00.05 बजे प्रस्थान करेगी और मुंबई सेंट्रल पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
- 12 मई की 90011 चर्चगेट-विरार पहली लोकल चर्चगेट से 04.15 बजे प्रस्थान नहीं करेगी, बल्कि ये लोकल ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 04.25 बजे छूटेगी। यानी यह लोकल चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- 12 मई की 90015 चर्चगेट-बोरीवली लोकल जो चर्चगेट से 04.18 बजे छूटती है, वह मुंबई सेंट्रल से 04.28 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह लोकल ट्रेन चर्चगेट-मुंबई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
Updated on:
10 May 2024 06:19 pm
Published on:
10 May 2024 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
