9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौज-मस्ती जान पर पड़ी भारी! बच्चों के सामने समुद्र में बह गई मां, मार्वे बीच पर डूबे 5 नाबालिग

Bandra Bandstand Video: वायरल वीडियो में बच्चों की 'मम्मी-मम्मी' की चीखें सुनी जा सकती हैं। पीड़ित परिवार मुंबई के करीब रबाले (Rabale) का रहने वाला है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 16, 2023

mumbai_bandra_bandstand_jyoti_sonar.jpg

मुंबई में लहरों में बह गई महिला, बीच पर डूबे 5 बच्चे

मुंबई में एक फैमिली पिकनिक तब बड़े हादसे में बदल गई जब 32 वर्षीय महिला ज्योति सोनार (Jyoti Sonar) बांद्रा बैंडस्टैंड (Bandstand Bandra) में तेज लहर के साथ समुद्र में बह गईं। जबकि वहीँ मौजूद पति और बच्चे असहाय होकर चीखते रहे। इस दिलदहला देने वाली घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पति-पत्नी एक चट्टान पर बैठे है और उनके बच्चे कुछ दूर से इस खुशी के पल को मोबाइल में कैद करने की कोशिश कर रहे है। तभी दुर्भाग्य से एक शक्तिशाली लहर आई और पलक झपकते ही दंपति को बहा ले गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना पिछले रविवार की बताई जा रही है। छुट्टी होने की वजह से उस दिन परिवार ने मुंबई के जुहू चौपाटी (Juhu Chowpatty) पर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन हाईटाइड के कारण उन्हें समुद्र तट पर जाने नहीं मिला। जिसके बाद परिवार बांद्रा के फेमश बैंडस्टैंड गया। यह भी पढ़े-मुंबई में म्हाडा के 4082 सस्ते घरों के लिए 1.45 लाख आवेदन, लॉटरी की तारीख पर सस्पेंस बरकरार

बांद्रा किले पर पहुंचने पर परिवार तस्वीरें लेने के लिए समुद्र के करीब गया। जहां फोटो और वीडियो निकलवाने के लिए पति-पत्नी एक चट्टान पर बैठ गए, जबकि उनके बच्चे कुछ दूर से उन्हें देख रहे थे और तस्वीरें खींच रहे थे। अचानक एक विशाल लहर ने उन्हें घेर लिया और ज्योति को दूर खींच ले गई।

वीडियो में बच्चों की 'मम्मी-मम्मी' की चीखें सुनी जा सकती हैं। वीडियो से साफ पता चलता है कि जरा सी लापरवाही से ज्योति कुछ ही सेकंड में डूब गई। पीड़ित परिवार मुंबई के करीब रबाले (Rabale) का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि लहर आने के बाद मुकेश ने ज्योति को बचाने की कोशिश की और उसकी साड़ी पकड़ी, लेकिन लहर के साथ वह बह गई। इस बीच, कुछ लोगों ने मुकेश के पैर पकड़ लिए और उसे सुरक्षित बचा लिया।

आसपास खड़े लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि भारतीय तटरक्षक बल ने सोमवार को ज्योति का शव बरामद किया।

वहीँ, आज (रविवार) सुबह मुंबई के मलाड (Malad) में मार्वे बीच (Marve Beach) पर 12-16 साल की उम्र के पांच लड़कों के डूबने का मामला सामने आया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों द्वारा दो लड़को को बचा लिया गया है, जबकि तीन नाबालिग लड़के अभी भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि घटना सुबह 10:30 बजे हुई, जब पांचों लड़के मार्वे बीच पर तैरने के लिए पानी में उतरे थे। मौके पर बीएमसी, पुलिस, तटरक्षक बल और नौसेना के गोताखोरों की टीमें मौजूद हैं। खोज और बचाव अभियान जारी है।