6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nagpur: मैरिज फंक्शन में नाबालिग को हुआ कैटरिंग वाले से प्यार, 17 साल की उम्र में बेटे को दिया जन्म, पुलिस के पास पहुंचा मामला

Maharashtra Nagpur News: नागपुर जिले के वाडी (Wadi) नगर पालिका परिषद में पड़ने वाले इलाके में एक 17 वर्षीय लड़की ने बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में उसके 24 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 10, 2022

rape

Gang Rape

Nagpur Crime News: कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। लेकिन कई बार ये प्यार अपने साथ बहुत सारी परेशानियां भी लेकर आता है। ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र के नागपुर जिले से सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की बिना ब्याहे मां बन गई। जिसके बाद अब यह मामला पुलिस की दहलीज तक पहुंच गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नागपुर जिले के वाडी (Wadi) नगर पालिका परिषद में पड़ने वाले इलाके में एक 17 वर्षीय लड़की ने बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में उसके 24 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। प्रेमी की पहचान अमोल के तौर पर हुई है। वाडी पुलिस (Wadi Police) ने उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया था। यह भी पढ़े-Pune News: पीटी टीचर की शर्मनाक हरकत, स्कूल में 14 छात्राओं से किया गंदा काम, पॉक्सो के तहत केस दर्ज

अस्पताल प्रशासन ने एक किशोरी द्वारा बच्चे की डिलीवरी की सूचना एमआईडीसी पुलिस (MIDC Police) को दी थी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि अमोल और नाबालिग लड़की बारहवीं कक्षा के छात्र है, दोनों के बीच करीब डेढ़ साल पहले एक शादी समारोह में दोस्ती हुई थी। अमोल एक कैटरिंग ग्रुप के साथ काम करता था। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कई बार अमोल के घर पर शारीरिक संबंध बने और कई बार अलग-अलग स्थानों पर उनके संबंध बनाये, नतीजतन लड़की प्रेग्नेट हो गई।

जब लड़की ने आरोपी अमोल को उसके प्रेग्नेट होने की बात बताई तो वह कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. इसके अलावा उसने लड़की को इस बार में किसी से कुछ नहीं कहने की चतावनी थी. उसने लड़की के परिवार और माता-पिता को नुकसान पहुंचाने की बात कही। जिस वजह से लड़की डर गई और अंत में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसके सात महीने की गर्भवती होने का खुलासा हुआ।

पुलिस ने बताया कि बाद में किशोरी ने एक लड़के को जन्म दिया है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत अमोल को गिरफ्तार कर लिया।