5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागपुर के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुंबई की लड़की को बचाया गया

Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट में कई लोगों के शामिल होने का खुलासा हुआ है। बजाज नगर थाना क्षेत्र की पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 15, 2022

Girls Molestration

Girls Molestration

Maharashtra Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में एक होटल में धड़ल्ले से चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। नागपुर के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में एक महिला दलाल के साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस ऑपरेशन में मुंबई की एक लड़की को रेस्क्यू किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शहर के होटल में चल रहे इस सेक्स रैकेट में कई लोगों के शामिल होने का खुलासा हुआ है। पुलिस इन सभी की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बजाज नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। इसकी गुप्त सूचना अपराध शाखा की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को मिली. जिसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया और आरोपियों को दबोच लिया। यह भी पढ़े-आईएनएस विक्रांत चीटिंग मामले में बीजेपी नेता किरीट सोमैया को बड़ी राहत, मुंबई पुलिस ने दी क्लीन चिट


दलाल महिला को पुलिस ने पकड़ा

नागपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान लड़की को देह व्यापार के लिए लाने वाली एक महिला दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि होटल में पहले से मौजूद ग्राहक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी महिला (दलाल) नागपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में लड़कियां मुहैया कराने का काम कर रही थी।


मुंबई की युवती को छुड़ाया

खुलासा हुआ है कि महिला समेत कई अन्य दलाल इस काम में सक्रिय रूप से शामिल हैं और पुलिस अब इनके ठिकाने की तलाश कर रही है। इस मामले में एक लड़की को देह व्यापार के लिए मुंबई से लाया गया था। जो पिछले आठ दिनों से नागपुर में थी। पुलिस ने मुंबई की लड़की को भी रेस्क्यू किया है।

बता दें कि नागपुर शहर और इससे सटे क्षेत्रों में देह व्यापार का कारोबार बढ़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन इस गुराख्धंधे में शामिल लोग किसी न किसी तरीके से गैरकानूनी काम को अंजाम दे रहे हैं।