Nashik Bus Fire: महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल एक्सीडेंट के बाद एक प्राइवेट बस में आग लग गई। जिसके कारण एक बच्चे सहित 11 लोगों की मौत जलने से हो गई है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में कुल 25 यात्री आए थे। इस हादसे के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुआवजे का ऐलान किया है।