12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nashik: मां को जान से मारने की धमकी देकर ड्राइवर ने नाबालिग से किया रेप, ऐसे घिनौनी हरकत आई सामने

Nashik News: पीड़िता की मां ने जब बेटी की अजीब व्यवहार पर उससे पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में सब कुछ बता दिया। नाबालिग बेटी के साथ हुई घिनौनी हरकत को सुनकर मां भी सन्न हो गयी। इसके बाद महिला ने अंबाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करावाया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 10, 2022

Rape of ten year old girl in Nanihal

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 55 वर्षीय शख्स गिरफ्तार

Nashik Crime News: महाराष्ट्र के नासिक जिले में मासूम से दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। शहर के अंबाद इलाके (Ambad) में पिछले कुछ दिन पहले एक नाबालिग से 55 वर्षीय शख्स ने डरा धमकाकर बलात्कार किया। शिकायत मिलने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने जब बेटी की अजीब व्यवहार पर उससे पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में सब कुछ बता दिया। नाबालिग बेटी के साथ हुई घिनौनी हरकत को सुनकर मां भी सन्न हो गयी। इसके बाद महिला ने अंबाद पुलिस स्टेशन (Ambad Police Station) में शिकायत दर्ज करावाया। यह भी पढ़े-Pune Crime: एक्सीडेंट नहीं हत्या! स्कूटी से जा रही महिला पर धारदार हथियार से हमला, पोस्टमार्टम में हुआ सनसनीखेज खुलासा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीड़िता के घर के पास रहता है और वह उसके परिवार को जानता है। दो से पांच अगस्त के बीच उसने लड़की को अकेला देखा और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया।

अधिकारी ने कहा “यौन उत्पीड़न के बाद लड़की अस्वस्थ महसूस कर रही थी। इस वजह से उसकी माँ को गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। पीड़िता ने बाद में अपनी मां को बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की है। आरोपी पेशे से ड्राइवर है और उसके खुद के तीन बच्चे हैं।“

आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।