16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nashik News: नाशिक में अपने जान को जोखिम में डालकर स्कूल जाने पर मजबूर छोटे बच्चे, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

महाराष्ट्र में एक जून से अब तक बारिश और बाढ़ की वजह से करीब 105 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। राज्य में भारी बारिश ने हर तरफ तबाही मचा दी है। इसी बीच महाराष्ट्र के नाशिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे बाढ़ के पानी में अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
nashik_school.jpg

Nashik

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से हर तरफ तबाही मची हुई है। राज्य में एक जून से अब तक बारिश और बाढ़ की वजह से करीब 105 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसी बीच महाराष्ट्र के नाशिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे बाढ़ के पानी में अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं। नासिक के आदीवासी बहुल इलाके भेगू सावरपाड़ा में छोटे बच्चे अपनी जान को खतरे में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।

बता दें कि नासिक के सुरगाणा तहसील के कई गांवों के बच्चे रोजाना ऐसे ही स्कूल जाते हैं। इन बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभी तक प्रशासन ने कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया है। जबकि यहां के लोगों ने प्रशासन से इस रास्ते पर पुल बनाने की मांग काफी समय से कर रहे है। यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई से दिल्ली का सफर अब महज इतने घंटों में होगा पूरा, मिशन रफ्तार के तहत और स्पीड में दौड़ेंगी ट्रेनें

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में 23 जुलाई तक के लिए महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, पुणे, बीड, परभणी, जालना, औरंगाबाद, शोलापुर, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, अहमदनगर, उस्मानाबाद जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। यानि यहां सामान्य बारिश होगी।

महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते अबतक 105 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जबकि करीब 200 जानवर भी भारी बारिश के चपेट में आए है। वहीं कई हजार लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है। बारिश का कहर लगातार जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी हाल में जारी एक रिपोर्ट में बाढ़, आकाशीय बिजली, भूस्खलन और अन्य कारणों को मौत की प्रमुख वजह बताया है। मौसम विभाग ने अनुसार, 23 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में हिंगोली, नांदेड़, लातूर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, नागपुर, गोंदिया, वर्धा, वाशिम, यवतमाल जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।