4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nashik: बारिश में भीग गए थे महिला के कपड़े, गैस के सामने सुखाने की कोशिश में हुआ हादसा, दर्दनाक मौत

Nashik Accident News: सिडको के साईबाबा नगर में रहने वाली 85 वर्षीय महिला सुबह बारिश के पानी में भीग गयी थी, इसेक बाद गैस से झुलसने से उसकी मौत हो गयी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 19, 2022

Nashik Woman Died gas stove

नासिक में हुआ दर्दनाक हादसा

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक दर्दनाक घटना घटी है। नासिक शहर में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने घर पर गैस चूल्हे के पास खड़े होकर गीले कपड़े सुखाने का प्रयास किया और हादसे का शिकार हो गई। इस संबंध में अंबाड पुलिस (Ambad Police) ने आकस्मिक मौत (Accidental Death) का मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिडको के साईबाबा नगर में रहने वाली 85 वर्षीय महिला सुबह बारिश के पानी में भीग गयी थी, इसेक बाद गैस से झुलसने से उसकी मौत हो गयी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। यह भी पढ़े-Pune News: 10वीं की छात्रा से स्कूल बस ड्राइवर ने 3 बार किया गंदा काम, पकड़े जाने पर हुआ शॉकिंग खुलासा

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला का गाउन बारिश में भीग गया था, इसके बाद उसने कपड़े को बाहर सुखाने के बजाय घर में जलते हुए गैस स्टोव के पास खड़ी हो गयी, जिससे उसके कपड़े जल्दी सूख जाएं। लेकिन इस दौरान हादसा हो गया और गाउन में आग लग गई।

देखते ही देखते महिला आग की लपटों में घिर गई और वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। जिसके बाद दादी की आवाज सुनकर घर की ऊपरी मंजिल पर मौजूद पोता बचाने के लिए दौड़ा। किसी तरह उसने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बुजुर्ग महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी।

हादसे के तुरंत बाद परिजन गंभीर जख्मी महिला को नासिक के सिविल अस्पताल (Nashik Civil Hospital) ले गए, जहां इलाज के दौरान उसें दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला लगभग 60% जल चुकी थी। इलाज शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि उसका बेटा शहर के एमआईडीसी इलाके में एक इंडस्ट्री में काम करता है।