6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नासिक के बड़े स्पा सेंटर पर पड़ा छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 महिलाओं को छुड़ाया

Nashik Prostitution Business Run in Spa: मसाज पार्लर शुरू करने की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा एक बार फिर सामने आया है। सवाल उठ रहे है कि शहर के महत्वपूर्ण इलाके में देह व्यापार के चलने की भनक स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं लगी?

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Mar 07, 2023

sex_racket.jpg

नासिक में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा काम

Nashik Sex Racket Busted: महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। नासिक पुलिस (Nashik Police) कमिश्नरेट की क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने शहर के मध्य स्थित स्पा सेंटर में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से छह महिलाओं को रेस्क्यू भी किया है।

जानकारी के मुताबिक, नासिक के शरणपुर रोड स्थित बिल्डिंग सुयोजित मॉडर्न प्वाइंट में मसाज पार्लर के नाम पर देह व्यापार चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योग वेलनेस स्पा (Masaage Parlour) पर जब छापा मारा तो, सारी हकीकत सामने आ गई। वहां से छह महिलाओं को छुड़ाया गया है। यह भी पढ़े-Maharashtra: बासी इडली सांभर खाने के बाद 12वीं की छात्रा की मौत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

इस मामले में मसाज पार्लर चलाने वाली महिला और दुकान के मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ सरकारवाडा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

शहर पुलिस की अपराध शाखा के एक पुलिस अधिकारी को शरणपुर रोड स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार के धंधे की गोपनीय सूचना मिली थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम ने जाल बिछाकर छापेमारी की। आरोपी महिला और एक अन्य को पुलिस ने पकड़ लिया है और बाकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बता दें कि मसाज पार्लर शुरू करने की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा एक बार फिर सामने आया है। साथ ही सवाल उठ रहे है कि शहर के महत्वपूर्ण इलाके में देह व्यापार के चलने की भनक स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं लगी?