14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navi Mumbai: कोपर खैराने में दवा के ओवरडोज से 20 वर्षीय लड़की की हुई मौत, सामने आई ये बड़ी वजह

नवी मुंबई के कोपर खैराने में एक 20 साल की लड़की का दवा के ओवरडोज से मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक लड़की पिछले दो साल से मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। वह भी चिकित्सकीय देखरेख में थी। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। हालांकि इस मामले में अभी भी जांच की जा रही है।

2 min read
Google source verification
body.jpg

Body

नवी मुंबई के कोपर खैराने में एक 20 वर्षीय लड़की ने मंगलवार रात को कथित तौर पर अधिक मात्रा में दवा खाकर आत्महत्या कर ली। नवी पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। हालांकि इस मामले में अभी भी जांच की जा रही है। मृतक लड़की की पहचान अलंकृता पांडे के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ कोपरखैरणे के सेक्टर 2 में एक रो हाउस में रहती थी। मंगलवार रात करीब आठ बजे अलंकृता पांडे अपने बेडरूम में बेहोश अवस्था में मिलीं। इसके बाद उसके माता-पिता उसे तुरंत वाशी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें कि नवी पुलिस ने बताया कि मृतक लड़की स्टूडेंट थी और पिछले दो साल से मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। वह भी चिकित्सकीय देखरेख में थी। उसके ये कदम क्यों उठाया इसका का सही कारण अभी नहीं पता चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें: Vegetable Price in Maharashtra: भारी बारिश के चलते सब्जियों के दाम बढ़े, भिंडी और फूलगोभी का रेट सातवें आसमान पर पहुंचा; बिगड़ा रसोई का बजट

हालाँकि, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मां को हाल ही में कैंसर का पता चला था जिससे उसकी स्थिति और ख़राब और उसने अधिक मात्रा में गोलियों का सेवन कर आत्महत्या कर लिया। कोपर खैराने पुलिस ने मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि साल 2020 में आत्महत्या के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में कुल 19 हजार 909 मामले दर्ज किए गए जो कुल मामलों का 13% हैं। उसके बाद तमिलनाडु में 16 हजार 883, मध्यप्रदेश में 14 हजार 578, पश्चिम बंगाल में 13 हजार 103 और कर्नाटक में 12हजार 259 मामले दर्ज किए गए। इन पांच राज्यों के आंकड़ों को देखा जाए तो ये देशभर में दर्ज किए गए आत्महत्या के कुल मामलों के 50.1% मामले हैं, जबकि बाकी 49.9% मामले अन्य 23 राज्यों एवं आठ केंद्र शासित प्रदेशों में दर्ज किए गए।