
नवी मुंबई में कार और ट्रक की टक्कर
Navi Mumbai News: मुंबई से सटे ठाणे जिले के नवी मुंबई शहर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग को कथित तौर पर टैंकर से कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई (Thane Accident) में एक टैंकर ने कथित तौर पर 60 वर्षीय व्यक्ति की कार को टक्कर मार दी और फिर उसे कुछ दूरी तक घसीटते ले गया जिससे उसकी मौत हो गई।
पनवेल तालुका पुलिस (Panvel Taluka) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे नवी मुंबई में मुंबई-गोवा राजमार्ग (Mumbai-Goa Highway) के पास स्थित तारा गांव (Tara Village) के एक पुल पर हुई। इस हादसे के समय बुजुर्ग की पत्नी भी उसके साथ थी। यह भी पढ़े-Navi Mumbai: टीचर के साथ कोचिंग क्लास के मालिक ने बनाया अप्राकृतिक यौन संबंध, केस दर्ज
पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत के हवाले से बताया कि रायगढ़ जिले (Raigad News) के खालापुर (Khalapur) के श्रीकांत मोरे (Srikant More) अपनी पत्नी के साथ कार में जा रहे थे। इस बीच, मुंबई-गोवा हाईवे पर एक टैंकर ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।
एक अधिकारी ने बताया कि टैंकर से टक्कर लगने पर मोरे कार से बाहर निकले और उनकी टैंकर चालक से बहस शुरू हो गयी। इस बीच, टैंकर चालक ने अपना वाहन आगे बढ़ाया और मोरे को घसीटते हुए ले गया। कुछ आगे जाकर टैंकर चालक ने कथित तौर पर मोरे को सड़क पर धक्का दे दिया, जिससे मोरे वाहन की चपेट में आ गए और पहिये के नीचे कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया।
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर पनवेल तालुका पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
Published on:
10 Sept 2023 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
