23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navi Mumbai: टीचर के साथ कोचिंग क्लास के मालिक ने बनाया अप्राकृतिक यौन संबंध, केस दर्ज

Navi Mumbai Crime: आरोपी मुंबई में कोचिंग क्लास चलाता है। जबकि पीड़िता बेंगलुरु की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर उसकी आरोपी से जान-पहचान हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 10, 2023

police_5.jpg

वसई में बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thane News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे नवी मुंबई शहर से महिला शिक्षक से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई में एक टीचर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अप्राकृतिक यौन संबंध (Unnatural Sex) बनाने के आरोप में एक कोचिंग क्लास (Coaching Class) के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में रबाले एमआईडीसी (Rabale MIDC) पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि आरोपी ने उसे अपनी कोचिंग क्लास में नौकरी और 50 प्रतिशत की साझेदारी की पेशकश की थी। यह भी पढ़े-Mumbai: नेवी की वरिष्ठ महिला अधिकारी की सास के साथ ठगी, रिवॉर्ड प्वाइंट का दिया था लालच

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी महिला टीचर को अपनी क्लास से जुड़ा काम दिखाने के बहाने रबाले (Rabale) के एक होटल में ले गया और कथित तौर पर उसने टीचर के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और छेड़छाड़ की।

आरोपी मुंबई में कोचिंग क्लास चलाता है। जबकि पीड़िता बेंगलुरु की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर उसकी आरोपी से जान-पहचान हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।