
तुर्भे इंडस्ट्रियल पार्क में आग
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एमआईडीसी क्षेत्र के तुर्भे इंडस्ट्रियल पार्क (Fire in Turbhe Industrial Park) में मंगलवार दोपहर में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फ़िलहाल आग में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। अभी भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। यह भी पढ़े-मुंबई में जल संकट! हजारों घरों में आधी रात से पानी सप्लाई ठप, जानें अपडेट
मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके से कई लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। आग की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम के अधिकारी व फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी कूलिंग अभियान जारी है।
आग लगने के बाद फैक्ट्री की इमारत से धुआं और आग की लपटें उठती दिखी। आग लगने से परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
नवी मुंबई के एमआईडीसी इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो-
Published on:
27 Feb 2024 03:21 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
