6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane: 17 वर्षीय लड़की को घर में खींचकर युवक ने किया दुष्कर्म, वाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Navi Mumbai Crime: आरोपी शादीशुदा बताया जा रहा है। हालांकि घटना के समय वह घर में अकेला था और उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। एक ही मोहल्ले में रहने के कारण आरोपी व पीड़ित लड़की एक-दूसरे को जानते हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

May 28, 2023

Father raped minor in Chembur

चेंबूर में नाबालिग से पिता ने किया रेप

Navi Mumbai Vashi News: मुंबई के करीब ठाणे जिले के वाशी (Vashi Police) में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नवी मुंबई की वाशी पुलिस ने अपने इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़ित और आरोपी एक ही इलाके के रहने वाले है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह वारदात वाशी के जुहूगांव (Juhugaon) की एक चॉल की है। मामले की जांच एपीआई सूर्यकांत मारोडे (Suryakant Marode) कर रहे है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनल वाघेला (Monal Waghela) के रूप में हुई है, जो जुहूगांव इलाके में सड़क पर साड़ियां बेचता है। यह भी पढ़े-मुंबई में दिनदहाड़े शख्स की गोली मारकर हत्या, ठाणे के होटल में ठहरे बुजुर्ग को वेटर ने मार डाला

पुलिस ने बताया की बुधवार शाम साढ़े सात बजे के करीब जब लड़की जुहूगांव में अपनी सहेली के घर की ओर जा रही थी, जैसे ही वह आरोपी के घर के पास पहुंची, आरोपी ने उसे अपने घर के अंदर खींच लिया। इसके बाद कथित तौर पर किशोरी के साथ बलात्कार किया।

आरोपी शादीशुदा बताया जा रहा है। हालांकि घटना के समय वह घर में अकेला था और उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। एक ही मोहल्ले में रहने के कारण आरोपी व पीड़ित लड़की एक-दूसरे को जानते हैं।

आरोपी के चंगुल से निकलने के बाद लड़की ने अपनी आपबीती मां को सुनाई, जिसने बाद वाशी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। वाघेला पर आईपीसी (IPC) की प्रासंगिक धाराओं और पॉक्सो अधिनियम (Pocso Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने गांव भागने की तैयारी में था, लेकिन उसे घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने आरोपी को 29 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा है। मामले की छानबीन चल रही है।