3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेवी के स्पीड बोट ने मारी टक्कर… 85 लोगों के साथ डूबी ‘नीलकमल’, सामने आया डरावना वीडियो

Mumbai Boat Capsize : मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट आज पलट गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की खबर है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 18, 2024

Neelkamal boat Mumbai

Mumbai Boat Accident : मुंबई तट के करीब अरब सागर में बुधवार दोपहर को भीषण हादसा हुआ। गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) के पास कथित तौर पर नौसेना के स्पीड बोट की टक्कर लगने के बाद 85 लोगों को ले जा रही ‘नीलकमल’ बोट पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 77 अन्य लोगों को बचाया गया है। अभी भी कई लोग लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि नाव में चालक दल सहित कुल 85 यात्री सवार थे। अब तक 80 लोगों को बचाया जा चुका है और 5 लोग लापता हैं। वहीँ, अस्पताल में भर्ती कराए गए 5 घायलों की हालत गंभीर है। बाकी पीड़ितों की हालत स्थिर है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में राज्य विधानसभा को घटना के बारे में सूचित किया। फडणवीस ने कहा, "प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि 5 से 7 लोग अभी भी लापता हैं। विस्तृत जानकारी मिलते ही मैं सदन में बयान दूंगा। नाव दोपहर करीब 3.15 बजे एलीफेंटा के लिए रवाना हुई थी।"

भारतीय तटरक्षक बल ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटी नाव के बचाव अभियान का वीडियो किया जारी-

पुलिस के मुताबिक, नीलकमल नौका मुंबई के नजदीक स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप जा रही थी तभी शाम करीब चार बजे एक स्पीड बोट उससे टकरा गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्पीड बोट ने नियंत्रण खो दिया और यात्रियों से भरी निजी बोट से टकरा गई।

एक स्थानीय नेता ने दावा किया कि स्पीड बोट नौसेना की थी। यहां तक की सीएम फडणवीस ने भी कहा कि स्पीड बोट नौसेना या तटरक्षक बल की हो सकती है। हालांकि नौसेना की ओर से अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

नौसेना और तटरक्षक बल ने घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। बचाव अभियान में नौसेना की 11 नाव, मरीन पुलिस की तीन नाव और तटरक्षक बल की एक नाव इस्तेमाल की जा रही हैं। इसके अलावा चार हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं।

Story Loader