
गौतमी पाटिल और संजय राउत
Nitesh Rane on Sanjay Raut: बीजेपी नेता नितेश राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना के ठाकरे गुट के नेता व सांसद संजय राउत की कड़ी आलोचना की। राणे ने उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी संजय राउत की तुलना प्रसिद्ध लावनी डांसर गौतमी पाटील से की। साथ ही उन पर पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया है।
वर्तमान में राज्यभर में डांसर व अभिनेत्री गौतमी पाटील बहुत लोकप्रिय हैं। हालांकि वह आज राजनीतिक वजहों से सुर्खियों में आ गयीं हैं। शनिवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कणकवली विधानसभा से विधायक नितेश राणे ने कहा कि संजय राउत महाविकास अघाडी की गौतमी पाटील हैं। यह भी पढ़े-Gautami Patil : बला की खूबसूरत हैं लावनी डांसर गौतमी पाटील, अब अश्लील वीडियो लीक होने से फैली सनसनी!
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने राउत के रोज सुबह पत्रकारों से बातचीत करने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा, राउत को लगता है कि जैसे गौतमी पाटील को लोग देखना पसंद करते है वैसे ही उन्हें भी करते है और इसलिए लोग उन्हें देखने के लिए चैनल शुरू करते हैं।
नितेश राणे ने आगे कहा कि राउत की इस गलतफहमी को दूर किया जाना चाहिए। मैं गौतमी से गुजारिश करूंगा कि वह आपना मेकअप का सामान संजय राउत को भिजवा दें।
बता दें कि एकनाथ शिंदे गुट के सांसद गजानन कीर्तिकर ने बीजेपी से नाराजगी जताई है। संजय राउत ने इस पर प्रतिक्रिया दी। इस पर बोलते हुए नितेश राणे ने कहा, राउत आज सुबह गजानन कीर्तिकर के लिए बहुत प्यार जाता रहे थे। पहले तो उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए गजानन कीर्तिकर, दिवाकर राव घंटों-घंटों बैठते थे। लेकिन मुलाकात नहीं होती थी। लेकिन आज राउत कीर्तिकर के बारे में काफी बातें कर रहे हैं। गजानन कीर्तिकर की आप बिल्कुल चिंता न करें। वे बालासाहेब ठाकरे के मार्गदर्शन में तैयार हुए कार्यकर्ता है और संजय राउत की तरह बिलकुल नहीं हैं।
Published on:
27 May 2023 03:53 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
