
मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत के मामले में आया नया मोड़
Nitin Desai Death: जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई (Nitin Desai News) बुधवार को अपने एनडी स्टूडियो में मृत पाए गए। लगान, जोधा अकबर और देवदास जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सेट डिजाइन करने वाले देसाई की अचानक मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई है। इसी बीच अब देसाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है और उनकी मौत की वजह साफ हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, मशहूर आर्ट डायरेक्शन और प्रोडक्शन डिजाइनर देसाई की आत्महत्या के बाद उनके वॉयस रिकॉर्डर के ऑडियो क्लिप पुलिस जांच का केंद्र बन गए हैं। खबर है कि उनके वॉयस रिकॉर्डर में 11 ऑडियो क्लिप हैं। इसमें रिकॉर्ड किया गया पहला वाक्य 'लालबाग के राजा को मेरा आखिरी प्रणाम' है। साथ ही, देसाई ने इस ऑडियो क्लिप में सरकार से अपील की है कि उनके एनडी स्टूडियो को किसी भी बैंक के कब्जे में नहीं दिया जाए। यह भी पढ़े-मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत के मामले में नया मोड़, सामने आए 4 बिजनेसमैन के नाम!
नितिन देसाई ने इस क्लिप में कथित तौर पर कहा, “मैं चाहता हूं कि राज्य सरकार एनडी स्टूडियो को अपने कब्जे में ले और कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य कला मंच का निर्माण करे, सरकार को मराठी, हिंदी कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए पहल करनी चाहिए, क्योंकि एनडी स्टूडियो एक बड़ा कला मंच है जिसे नितिन देसाई ने नहीं बल्कि एक ‘मराठी माणूस’ ने बनाया है।“
नितिन देसाई मंगलवार रात दिल्ली से एनडी स्टूडियो लौटे। उन्होंने अपने वॉयस रिकॉर्डर में कुछ ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड किए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस वॉयस रिकॉर्डर में नितिन देसाई द्वारा रिकॉर्ड किए गए 11 ऑडियो क्लिप हैं और पुलिस इसकी जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से एनडी स्टूडियो लौटने के बाद उन्होंने अपने एक कर्मचारी से बंगले के आसपास न घूमने को कहा। साथ ही एक वॉयस रिकॉर्डर भी दिया और कर्मचारी से कहा कि इस रिकॉर्डर को बहन को सौंप दो। सुबह आठ बजे तक कर्मचारी जब कोई हलचल नजर नहीं आई। तो उसने पहले वॉयस रिकॉर्डिंग सुनी, जिसमें पहला वाक्य ‘लालबाग के राजा को मेरा अंतिम प्रणाम’ सुनकर दंग रह गया।
कर्मचारी तुरंत देसाई के बंगले की ओर दौड़ पड़ा। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। खबर है कि ऑडियो क्लिप में देसाई ने उन चार व्यापारियों का नाम भी लिया है जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें आर्थिक लेनदेन के लिए परेशान किया। हालांकि इन क्लिप्स में जो आवाज है वह देसाई की है, इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। हालांकि, पुलिस ने चारों कारोबारियों के संबंध में अभी कोई खुलासा नहीं किया है।
बीती रात नितिन देसाई के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि देसाई का पोस्टमॉर्टम मुंबई के जेजे अस्पताल में चार डॉक्टरों की टीम ने किया है। प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार मृत्यु का कारण फांसी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Published on:
03 Aug 2023 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
