
आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की आत्महत्या
Nitin Desai Death: महाराष्ट्र के कर्जत से सनसनीखेज खबर जानकारी सामने आई है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने कर्जत स्थित अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह 58 वर्ष के थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नितिन देसाई ने फांसी लगाकर अपनी जान दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को एनडी स्टूडियो के कुछ कर्मचारियों ने फांसी के फंदे पर लटके पाया। जिसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। नितिन देसाई ने ‘लगान’, ‘देवदास’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके है। यह भी पढ़े-नहीं जाते तो अच्छा होता... PM मोदी के अवार्ड कार्यक्रम में शरद पवार के शामिल होने से उद्धव सेना नाखुश!
फिल्म जगत में आने से पहले नितिन देसाई ने मुंबई के सर जे.जे. आर्ट्स कॉलेज से फोटोग्राफी का प्रशिक्षण लिया। उनके फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1987 से शुरू हुई। वह फिल्म '1942 लव स्टोरी' (1942: A Love Story) से सुर्खियों में आए थे।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित
अपने लंबे फ़िल्मी करियर में उन्होंने आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ काम किया है। नितिन देसाई को चार बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कई बड़ी हिंदी-मराठी फिल्मों का बनाया था सेट
नितिन देसाई को कई हिंदी फिल्मों और भव्य सेट बनाने के लिए कला निर्देशक के रूप में जाना जाता था। उन्होंने लगान, देवदास, जोधा अकबर, प्रेम रतन धन पायो फिल्मों के सेट बनाए थे। साथ ही उन्होंने बालगंधर्व, हरिश्चंद्र की फैक्ट्री आदि कई फिल्मों के लिए सेट तैयार किये थे। यह फ़िल्में दर्शकों को खूब पंसद आयीं थी।
कर्जत में एनडी स्टूडियो की स्थापना की
वर्ष 2005 में नितिन देसाई ने मुंबई के नजदीक कर्जत में 52 एकड़ में फैले एनडी स्टूडियो की शुरुआत की। जोधा अकबर, ट्रैफिक सिग्नल और कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस जैसे शो भी होस्ट किए हैं।
Published on:
02 Aug 2023 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
