बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची पिछले हफ्ते जारी की। बीजेपी की पहली लिस्ट में 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 195 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। लेकिन, महाराष्ट्र की 48 सीटों में से किसी भी सीट के लिए कोई नाम नहीं था।
फडणवीस ने किया पलटवार
उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था, नितिन गडकरी बीजेपी के बड़े नेता हैं। उद्धव की पार्टी का बैंड बाजा बज चुका है और वह एक राष्ट्रीय नेता को ऑफर दे रहे है। फडणवीस ने दावा किया कि महाराष्ट्र की लिस्ट आने पर गडकरी का नाम सबसे पहले होगा। राज्य में महायुति के सीटों के बंटवारे पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इसलिए उनके नाम की घोषणा नहीं की गई।