17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रेडिट नहीं मिलने पर छलका परेश रावल का दर्द, ‘OMG 2’ पर लगाए गंभीर आरोप

omg 2 paresh rawal  साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर अभिनेता परेश रावल ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि फिल्म की मूल कहानी और कॉन्सेप्ट उनका था, लेकिन उन्हें इसका कोई क्रेडिट नहीं दिया गया।
2 min read
Google source verification
ओटीटी पर बोल्ड सीन्स को लेकर भड़के परेश रावल, कहा-अश्लीलता से भरी...

(फोटो सोर्स : परेश रावल X)

omg 2 paresh rawal साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'ओएमजी 2' एक बार फिर चर्चा में है। इस बार इसकी वजह दिग्गज अभिनेता परेश रावल का एक बड़ा खुलासा है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है। परेश रावल का दावा है कि 'ओएमजी 2' की मूल कहानी और इसका कॉन्सेप्ट उनका था, जिसे उन्होंने निर्देशक अमित राय के साथ मिलकर विकसित किया था।

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें न तो कहानी का क्रेडिट दिया गया और न ही फिल्म के कॉन्सेप्ट में कहीं उनका नाम शामिल किया गया। परेश रावल का यह भी आरोप है कि अभिनेता अक्षय कुमार के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद फिल्म की पूरी कहानी बदल दी गई, जिसके चलते उन्होंने खुद इस फिल्म से दूरी बना ली। गौरतलब है कि 'ओएमजी 2' अपनी संवेदनशील कहानी और सेंसर बोर्ड के साथ हुए विवादों के कारण भी काफी चर्चा में रही थी।

'न भगवान का रोल था, न ही यह सीक्वल थी'

विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में परेश रावल ने अपनी मूल कहानी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी ओरिजिनल स्क्रिप्ट पूरी तरह एक पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित ड्रामा थी। इसमें सेक्स एजुकेशन, सामाजिक बदनामी और अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे एक लाचार पिता की कहानी दिखाई जानी थी।

परेश रावल के मुताबिक, उनकी कहानी में भगवान या किसी अन्य दिव्य शक्ति का कोई किरदार नहीं था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने इसे कभी 'ओएमजी' (Oh My God) का सीधा सीक्वल नहीं माना था। उनकी मूल कहानी एक ऐसे स्कूली लड़के के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसका निजी वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया जाता है। इसके बाद समाज उसका बहिष्कार कर देता है और उसका पिता समाज द्वारा थोपी गई इस शर्मिंदगी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ता है। यही उनकी मूल कहानी थी।

अक्षय कुमार का ऑफर ठुकरा दिया

परेश रावल ने आगे बताया कि जब फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह बदल गई, तब अक्षय कुमार ने खुद उनसे फिल्म में काम करने का आग्रह किया था। हालांकि, उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया क्योंकि वह फिल्म अब उनकी कल्पना वाली कहानी नहीं रह गई थी।

उन्होंने अक्षय कुमार के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए कहा, "मैंने अक्षय से कहा कि नहीं, यह वह फिल्म नहीं है जिसकी मैंने कल्पना की थी। मेरी कहानी में भगवान का कोई रोल ही नहीं था। अक्षय ने मुझे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन मैं इस स्क्रिप्ट के साथ शुरुआत से जुड़ा हुआ था। मुझे पता था कि इसे कैसा होना चाहिए था, इसलिए मैंने सम्मानपूर्वक खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया।" आखिरकार, फिल्म में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी ने पिता का किरदार निभाया, जबकि अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत के रूप में नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग