17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में भुवन बाम ने किया पोस्ट तो हुए ट्रोल, अब यूट्यूबर-एक्टर ने दिया करारा जवाब

Bhuvan Bam On Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर यूट्यूबर और अभिनेता भुवन बाम ने अपील की थी कि बातचीत की जाए। अब इस मामले पर होने वाली ट्रोलिंग पर भुवन बाम ने रिएक्शन दिया है।
2 min read
Google source verification
Bhuvan Bam On Sonam Wangchuk Hunger Strike

भुवन बाम ने सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट (फोटो सोर्स- Instagram/bhuvan.bam22)

Bhuvan Bam On Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 19 दिनों से चल रही सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर इस वक्त देश में बहस जारी है। कई लोग सोनम के समर्थन में हैं तो कई लोगों का ये भी कहना है कि उनकी भूख हड़ताल से देश का सिस्टम बदलने वाला नहीं है। इसी बीच यूट्यूबर ने हाल ही में सोनम के समर्थन में एक पोस्ट किया था। भुवन बाम के पोस्ट के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा था। अब इसी ट्रोलिंग और मिल रहे हेट कमेंट्स पर उन्होंने करारा जवाब दे दिया है। भुवन बाम ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

भुवन बाम ने सोनम के सपोर्ट में किया पोस्ट

बता दें सोनम वांगचुक की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें और परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय हो। अब भुवन बाम, आशीष चंचलानी, शिवांकित, जीनत अमान और अतुल कुलकर्णी जैसे कई एक्टर्स भी उनके सपोर्ट में आ गए हैं। यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बातचीत से सारे हल निकल आते हैं, उम्मीद है कोई सुन ले बस'

हालांकि इसी पोस्ट के बाद कई लोगों ने भुवन बाम को निशाने पर ले लिया। कई लोगों ने उनके पोस्ट और सोनम को समर्थन पर सवाल उठाए। अब इस पर जब उनसे सवाल किया गया कि वो पब्लिक फिगर होने के नाते बहुत सोच समझकर ही कुछ बोलते या पोस्ट करते हैं तो इस पर उन्होंने जवाब दिया है।

ट्रोलिंग पर भुवन बाम ने क्या कहा?

अनुपमा चोपड़ा से बात करते हुए भुवन बाम ने कहा, 'जिस हद तक मैं बोल सकता हूं मैं बोलता हूं। जितना बोलना चाहिए उतना करता हूं। जब मुझे लगता है कि ये राजनीतिक तौर पर नहीं बल्कि नैतिक तौर पर गलत हो रहा है तब मुझे लगता है कि मुझे बोलना चाहिए और मैं बोलता हूं। अब ट्रोल कर लो या कुछ भी कर लो लेकिन मैं बोलने से खुद को रोकता नहीं हूं।'