7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पद्म भूषण में महाराष्ट्र नंबर वन! 6 हस्तियों को देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 6 पद्म श्री से सम्मानित

Padma Awards 2024: हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 26, 2024

padma_awards_2024.jpg

महाराष्ट्र की 6 विभूतियों को पद्म श्री पुरस्कार

Maharashtra Padma Awards: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इस साल 132 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिसमें पांच लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री प्रदान किया जाएगा।

इस साल महाराष्ट्र की झोली में सर्वाधिक पद्म भूषण आये है। राज्य के छह विभूतियों को भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। जबकि छह हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पद्म पुरस्कार पाने वालों में मीडिया और कला से दो-दो, चिकित्सा से तीन और शेष अन्य श्रेणियों से हैं। यह भी पढ़े-मुंबई दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल, घूमने और रहने के लिए बेस्ट- देखें पूरी लिस्ट


पद्म भूषण 2024 विजेता के नाम

गुजराती पत्रकार होर्मुसजी एन. कामा (पत्रकारिता, साहित्य), डॉ. अश्विन बी. मेहता (चिकित्सा), पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाइक (सार्वजनिक मामले), दत्तात्रय ए. मालू (कला), लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जोड़ी के अनुभवी संगीत निर्देशक प्यारेलाल शर्मा (कला), और गुजराती पत्रकार कुंदन व्यास (पत्रकारिता, साहित्य)।

पद्मश्री 2024 विजेता के नाम

उदय वी. देशपांडे (खेल), डॉ. मनोहर के. डोले (चिकित्सा), जहीर आई. काज़ी (साहित्य, शिक्षा), डॉ. चन्द्रशेखर एम. मेश्राम (चिकित्सा), कल्पना मोरपारिया (व्यापार), उद्योग) और शंकर बाबा पुंडलिकराव पापलकर (सामाजिक कार्य)। दो युगल विजेताओं सहित कुल 132 पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री शामिल हैं।

30 महिलाएं शामिल

बता दें कि इस साल पद्म पुरस्कार प्राप्‍त करने वालों में 30 महिलाएं हैं और 8 व्यक्ति विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। वहीँ, 9 व्यक्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया है। ये नागरिक सम्‍मान राष्ट्रपति द्वारा हर साल आमतौर पर मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदान किए जाते हैं।

किसे मिलता है पद्म पुरस्कार?

हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। इन तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री शामिल हैं। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/क्षेत्रों अर्थात कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य व शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, इत्‍यादि में प्रदान किए जाते हैं। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म विभूषण’ सम्‍मान दिया जाता है। साथ ही उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ सम्‍मान से नवाजा जाता है। जबकि किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री' पुरस्‍कार दिया जाता है।