
पालघर में फार्मा कंपनी में भीषण आग (Photo: IANS/File)
महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर तारापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दवा कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम के अनुसार, यह घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कंपनी के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया।
आग की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें सक्रिय हो गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) और पालघर नगर परिषद से तुरंत दमकल वाहनों को घटनास्थल पर रवाना किया गया। दमकल कर्मी पिछले कई घंटों से आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण दमकल विभाग पूरी सावधानी बरत रहा है ताकि आग और न फैल सके।
राहत की बात यह है कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं मिली है। जिस समय आग लगी, कंपनी में काम शुरू ही हुआ था, जिससे समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने कहा है कि आग बुझने के बाद नुकसान का आकलन और विस्तृत जांच की जाएगी।
Published on:
17 Mar 2026 06:43 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
