7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला आंदोलन के लिए मशहूर शनि शिंगणापुर मंदिर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी पूजा अर्चना

President Draupadi Murmu Maharashtra Visit: जब पवित्र चबूतरा सबके लिए खुला था तब भी देखा गया कि कई महिलाएं उस पर नहीं गईं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 30, 2023

draupadi_murmu_in_shani_shingnapur.jpg

शनि शिंगणापुर मंदिर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी पूजा

Draupadi Murmu in Shani Shingnapur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (30 नवंबर) महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शनि शिंगणापुर मंदिर जाएंगी और पूजा-अर्चना करेंगी। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर सवा बारह बजे से डेढ़ बजे तक मदिर परिसर में मौजूद रहेंगी. राष्ट्रपति मंदिर के पवित्र चबूतरे पर जाकर शनिदेव भगवान का अभिषेक करेंगी। शनि शिंगणापुर में पहली बार देश के राष्ट्रपति दर्शन के लिए आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम और तैयारियां की हैं।

राष्ट्रपति ने कुछ महीने पहले जिले के शिरडी साईं बाबा मंदिर का दौरा किया था। उस समय वह शनि शिंगणापुर नहीं जा सकी थीं। इसलिए अब वे फिर से जिले के दौरे पर आ रहीं हैं। बताया जा रहा है कि शनि शिंगणापुर के दौरे के अलावा राष्ट्रपति का कोई और कार्यक्रम नहीं है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: मंदिर जा रहे दलित और मुस्लिम युवकों को होमगार्ड ने पीटा, 1 की मौत, SIT जांच की मांग

राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर करीब सवा बारह बजे हेलीकॉप्टर से शनि शिंगणापुर पहुंचेंगी। इसके बाद वें सभा भवन में जाकर पवित्र चबूतरे से शनिदेव को तेल अभिषेक करेंगी। मंदिर के न्यासी मंडल द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा और फिर राष्ट्रपति महाप्रसाद ग्रहण करेंगी।

शनि शिंगणापुर मंदिर के पवित्र चबूतरे पर पहले महिलाओं को जाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन मंदिर की कई सदियों से चली आ रही ये परंपरा 2016 में टूट गई। साल 2015 में कुछ महिला संगठनों ने इसे लेकर आवाज उठाई थी. भूमाता ब्रिगेड की तृप्‍त‍ि देसाई ने इस प्रथा का खूब विरोध किया। हालांकि देसाई व महिला संगठनों का शनि शिंगणापुर के स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। लेकिन कोर्ट के आदेश पर मंदिर प्रशासन ने महिलाओं को चबूतरे पर जाने की अनुमति दे दी। इसके कुछ समय बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देकर सभी को पवित्र चबूतरे पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

हालांकि, जब चबूतरा सबके लिए खुला था तब भी देखा गया कि कई महिलाएं ऊपर नहीं गईं और नीचे से ही भगवान शनिदेव के दर्शन किए। अब देश के सर्वोच्च पद पर आसीन द्रौपदी मुर्मू शनि शिंगणापुर आ रही हैं। वे चबूतरे पर जाकर शनि भगवान को तेल से अभिषेक भी करने वालीं हैं।